सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sunrisers become Under-13 cricket champions as silver spoons

Siddharthnagar News: सनराइजर्स सिल्वर स्पून बना अंडर-13 क्रिकेट चैंपियन

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 19 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Sunrisers become Under-13 cricket champions as silver spoons
विज्ञापन
फाइनल में अभिषेक आभूषण सुपर किंग्स को दह रन से हराया

अक्षत बने मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज, वेदांत ने झटके चार विकेट
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में गौतम बुद्ध स्पोर्ट्स फाउंडेशन और सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गौतम बुद्ध अंडर-13 टैलेंट सर्च क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सीजन का खिताब सनराइजर्स सिल्वर स्पून ने जीत लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम ने अभिषेक आभूषण सुपर किंग्स को छह रन से पराजित किया।
20 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स सिल्वर स्पून ने 20 ओवर में 97 रन बनाए। टीम की ओर से अक्षत सिंह ने सर्वाधिक 42 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अभिषेक आभूषण सुपर किंग्स की टीम 19.1 ओवर में 91 रन पर सिमट गई। शिवम ने 34 रन बनाकर संघर्ष किया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। गेंदबाजी में सनराइजर्स के वेदांत मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अक्षत सिंह को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। वेदांत मिश्रा को गेम चेंजर ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर, जबकि शिवम को फाइटर ऑफ द मैच एवं बेस्ट फील्डर का पुरस्कार मिला। मयंक चौधरी को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह यादव रहे। इस अवसर पर विपिन त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, गोविंद ओझा, शुभम श्रीवास्तव, अभिषेक अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed