{"_id":"6a345cd76420d8eff701aac5","slug":"royal-chic-government-paylots-of-faces-on-the-radar-right-now-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159986-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शाही ठाठ, सरकारी वेतन...अभी रडार पर कई चेहरे!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शाही ठाठ, सरकारी वेतन...अभी रडार पर कई चेहरे!
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक एफआईआर ने बढ़ाई कई मालदार बाबुओं की चिंता, आरईएस लिपिक पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज होने के बाद महकमों में बढ़ी हलचल
आय, संपत्ति और जीवनशैली के गणित को लेकर सरकारी दफ्तरों में तेज हुई चर्चाएं
सिद्धार्थनगर। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) के लिपिक रणजीत यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में सतर्कता अधिष्ठान की ओर से एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद जिले के सरकारी महकमों में हलचल बढ़ गई है। सरकारी दफ्तरों में अब चर्चा केवल एक मामले की नहीं बल्कि उन तमाम कर्मचारियों और अधिकारियों की भी हो रही है जिनकी संपत्तियों और जीवनशैली को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। सतर्कता अधिष्ठान की कार्रवाई के बाद आय, खर्च और संपत्ति के गणित को लेकर नई बहस छिड़ गई है। कई कर्मचारी खुद अपनी गिरेबां में झांकने में लगे हैं।
सतर्कता अधिष्ठान गोरखपुर की जांच में रणजीत यादव की 43.16 लाख रुपये की ज्ञात आय के मुकाबले 80.19 लाख रुपये खर्च और संपत्ति अर्जन का मामला सामने आया है। जांच में 37.02 लाख रुपये का अंतर मिलने के बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। कार्रवाई के बाद सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच यह मामला चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।
जिले में विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं, राजस्व संबंधी कार्यों और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े विभागों में समय-समय पर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतें उठती रही हैं। कई मामलों में जांच भी हुई लेकिन कम ही प्रकरण ऐसे रहे जो सतर्कता जांच के बाद मुकदमे तक पहुंच सके। यही वजह है कि रणजीत प्रकरण को सरकारी महकमों में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो कार्रवाई के बाद कई विभागों में कर्मचारियों की संपत्तियों, महंगे वाहनों, आलीशान मकानों और खर्च के तौर-तरीकों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि किसी अन्य कर्मचारी के खिलाफ फिलहाल ऐसी कोई आधिकारिक कार्रवाई सामने नहीं आई है लेकिन इस मामले ने आय और जीवनशैली के बीच संतुलन को लेकर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
जानकारों का कहना है कि आय से अधिक संपत्ति के मामलों में जांच एजेंसियां केवल वेतन का आंकलन नहीं करतीं बल्कि बैंक खातों, जमीन-मकानों, निवेश, परिवार के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों और अन्य वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल करती हैं। ऐसे मामलों में जुटाए गए दस्तावेज और साक्ष्य ही आगे की कार्रवाई का आधार बनते हैं।
रणजीत यादव पर दर्ज केस के बाद जिले में यह बहस भी तेज हो गई है कि सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की संपत्तियों का समय-समय पर स्वतंत्र सत्यापन होना चाहिए। लोगों का मानना है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और सरकारी तंत्र के प्रति विश्वास भी मजबूत होगा।
फिलहाल सतर्कता अधिष्ठान की विवेचना जारी है। आने वाले दिनों में जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। वहीं, रणजीत प्रकरण ने एक बार फिर सरकारी महकमों में जवाबदेही और पारदर्शिता को लेकर बहस छेड़ दी है।
-- -- -- -- --
जमीन, मकान से लेकर बैंक जमा तक का देना पड़ता है ब्यौरा
- आयकर अधिवक्ता अमरेश श्रीवास्तव के अनुसार सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को सेवा नियमों के तहत हर वर्ष अपनी चल और अचल संपत्तियों का विवरण विभाग को उपलब्ध कराना होता है। वार्षिक संपत्ति विवरण (एपीआर) में कर्मचारी को अपने नाम, पति या पत्नी और आश्रित परिवार के सदस्यों के नाम पर मौजूद संपत्तियों की जानकारी देनी पड़ती है।
नियमों के अनुसार कृषि भूमि, प्लॉट, मकान, फ्लैट, वाहन, बैंक जमा, एफडी, शेयर, म्यूचुअल फंड और अन्य निवेश का विवरण देना अनिवार्य है। नई संपत्ति खरीदने पर उसके लिए धन का स्रोत भी बताना पड़ता है। कई मामलों में निर्धारित सीमा से अधिक मूल्य की संपत्ति खरीदने से पहले अनुमति या बाद में विभाग को सूचना देना आवश्यक होता है।
टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता आरके सिंह के अनुसार आय से अधिक संपत्ति के मामलों की जांच में सतर्कता और अन्य जांच एजेंसियां कर्मचारियों की ओर से जमा किए गए वार्षिक संपत्ति विवरण, आयकर रिटर्न, बैंक खातों, निवेश और रजिस्ट्री अभिलेखों का मिलान करती हैं। घोषित संपत्ति और वास्तविक संपत्ति में अंतर मिलने या आय के स्रोत का संतोषजनक प्रमाण नहीं मिलने पर मामला जांच के दायरे में आ सकता है।
-- -- -- -- -- -- -
एक नजर में
- हर वर्ष जमा करना होता है वार्षिक संपत्ति विवरण
- जमीन, मकान, वाहन और निवेश की देनी होती है जानकारी
- नई संपत्ति पर बताना पड़ता है धन का स्रोत
- जांच में एपीआर सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में शामिल
- आय और संपत्ति में अंतर मिलने पर शुरू हो सकती है कार्रवाई
-- -- -- -- -- --
रणजीत मामला एक नजर में
- ज्ञात आय : 43.16 लाख रुपये
- कुल खर्च : 80.19 लाख रुपये
- आय और खर्च में अंतर : 37.02 लाख रुपये
- सतर्कता जांच के बाद दर्ज हुई एफआईआर
- भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत चल रही विवेचना