{"_id":"6a345d3710e390ebc60cac96","slug":"administration-alert-on-neet-2026-exam-to-be-held-at-nine-centers-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159995-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नीट-2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, नौ केंद्रों पर होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नीट-2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, नौ केंद्रों पर होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीएम और एसपी ने तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा, यातायात और नकलविहीन परीक्षा पर दिया जोर
सिद्धार्थनगर। जिले में 22 जून को नीट की पुनर्परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिले में इसके लिए नौ केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही और परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए जाएं और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह या अवांछनीय गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने पर जोर दिया।
डीएम ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समय रहते आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें ताकि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। प्रशासन और पुलिस द्वारा परीक्षा के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
एक नजर में
- 22 जून को प्रस्तावित है नीट-2026 परीक्षा
- जिले में बनाए गए हैं नौ परीक्षा केंद्र
- सुरक्षा और निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था
- यातायात और कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस
- नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश