{"_id":"6992b7f675293af79b031866","slug":"kanwariyas-attacked-in-mathura-assault-and-stone-pelting-reported-kanwar-damaged-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में कांवड़ियों पर हमला: गाली-गलौज, मारपीट और पथराव से कांवड़ खंडित, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में कांवड़ियों पर हमला: गाली-गलौज, मारपीट और पथराव से कांवड़ खंडित, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार
मथुरा के ढ़गोई में कांवड़ लेकर लौट रहे युवकों पर गाली-गलौज और मारपीट कर कावड़ खंडित करने का आरोप है। घटना के बाद गांव में तनाव है।
पथराव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के कस्बा राया में कांवड़ लेकर लौट रहे युवकों के साथ मारपीट कर दी गई। इस दौरान पथराव से भगदड़ मच गई। आरोप है कि कांवड़ को खंडित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, सोनू और उनके परिजन ऋषि कांवड़ लेकर अपने गांव ढ़गोई स्थित मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे। जब वह गांव ढ़गोई में मंदिर के पास पहुंचे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि देखते ही देखते मामला बढ़ गया और युवकों के साथ मारपीट की गई।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि मारपीट के दौरान उन पर पथराव भी किया गया। पत्थर लगने से कांवड़ खंडित हो गई, जिससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। घटना के बाद गांव ढ़गोई में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मामले को लेकर पीड़ित ने थाना राया में लिखित शिकायत पत्र दिया है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos