{"_id":"6992b9aa61cebaecd10a606b","slug":"history-sheeter-village-head-surrenders-in-agra-court-evades-farah-police-in-honeytrap-case-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हिस्ट्रीशीटर प्रधान ने फरह पुलिस को चकमा देकर किया आगरा में आत्मसर्मपण, हनीट्रेप मामले में चल रहा था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हिस्ट्रीशीटर प्रधान ने फरह पुलिस को चकमा देकर किया आगरा में आत्मसर्मपण, हनीट्रेप मामले में चल रहा था फरार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:01 PM IST
विज्ञापन
सार
हनीट्रैप मामले में फरह पुलिस को तलाश रहे ओल के हिस्ट्रीशीटर प्रधान ने आगरा की गैंगस्टर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। गैर-जमानती वारंट में सरेंडर के बाद उसे जेल भेज दिया गया, जबकि पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
हिस्ट्रीशीटर प्रधान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
पुलिस पुलिस को चकमा देकर ओल के हिस्ट्रीशीटर प्रधान ने आगरा की गैंगस्टर कोर्ट में आत्मसर्मपण कर दिया। गैर जमानती वारंट में सरेंडर करने वाले प्रधान को न्यायालय ने जेल भेज दिया। हनी ट्रैप के मामले में आरोपी प्रधान की फरह पुलिस को तलाश थी।
गौरतलब है आगरा के थाना जगदीशपुरा के गांव अंगूठी के रहने वाले किसान जगदीश सिंह ने एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देश पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। किसान का कहना था कि उसकी जमीन रेल विकास निगम ने अधिकृत की थी, जिसके एवज में उसे करीब 3.15 करोड़ रुपये मुआवजा मिला। मुआवजे की जानकारी सपना उर्फ राजबाला और उसके सहयोगी श्याम जाट निवासी औरंगाबाद मथुरा को हो गई।
इसके बाद दोनों ने उसे हनी ट्रैप में फंसाकर करीब 12 लाख रुपये वसूल लिए। दोनों ने षडयंत्र रचकर उसे 31 जनवरी को ओल बुलाया, जहां एक कमरे में उसे ग्राम पंचायत ओल का हिस्ट्रीशीटर प्रधान खूबी मिला। वह कमरे में ले गया और थोड़ी देर बाद खूबी प्रधान ओल चौकी प्रभारी कपिल कुमार और मुख्य आरक्षी चालक राकेश को लेकर कमरे पर आया।
पुलिसकर्मी उसे महिला से दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर चौकी ले गए, वहां मुकदमा का भय दिखाकर एक लाख रुपये वसूल लिए, चार लाख रुपये देने के एवज में कार खड़ी करवा ली। पुलिस इस मामले में सपना और श्याम जाट को जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि प्रधान ने आगरा कोर्ट में 11 फरवरी को आत्मसर्मपण कर दिया है। उस पर अछेनरा थाने से पूर्व में मामलों में वारण्ट जारी हुये थे। फरह पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी।
Trending Videos