सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Board exams will be conducted under CCTV surveillance at 119 examination centers.

Mathura News: 119 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में होंगी बोर्ड परीक्षाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Board exams will be conducted under CCTV surveillance at 119 examination centers.
विज्ञापन
मथुरा। बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के लिए जिले के सभी 119 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी की गई। प्रत्येक केंद्र को 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जाएगा ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कार्रवाई की जा सके। तैयारियां अंतिम चरण में हैं और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी किए गए हैं।
Trending Videos

परीक्षाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में केंद्रीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां से अधिकारियों द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम में शिफ्ट वार और अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की कोशिश पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि पारदर्शी और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए लगातार निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed