सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two arrested for cutting and removing a teak tree from the forest.

Maharajganj News: जंगल में सागौन का पेड़ काटकर ले जाते दो गिरफ्तार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for cutting and removing a teak tree from the forest.
विज्ञापन
महराजगंज। गोरखपुर वन प्रभाग के बांकी रेंज में भीलमपुर बीट अंतर्गत रविवार को सागौन का एक पेड़ काटकर साइकिल पर लादकर ले जा रहे दो अभियुक्तों को वनकर्मियों ने पकड़ लिया। दोनों को भारतीय वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। मौके पर साइकिल के साथ नौ बोटा सागौन बरामद किया गया।

वन क्षेत्राधिकारी हरिकेश नायक ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त अजय कुमार व राणा प्रताप निवासी ग्राम पंचायत भवानीपुर थाना पनियरा क्षेत्र के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उक्त बीट में दोनों सागौन का पेड़ काट कर बोटा बनाकर साइकिल पर लाद रहे थे। इसी बीच सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम वहां पहुंच गई। वन विभाग की टीम देखकर दोनों आरोपी भागने लगे। इस पर वनकर्मियों ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर ने बताया कि अवैध कटान में पकड़े गए आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को भारतीय वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed