सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Markets ready for shopping; buzz returns.

Maharajganj News: खरीदारी के लिए बाजार तैयार, लौटी रौनक

संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 16 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Markets ready for shopping; buzz returns.
विज्ञापन
मलमास का हुआ समापन, शुरू होंगे शुभ कार्य, बाजार तेज

सिद्धार्थनगर। मलमास यानी अधिकमास के सोमवार को समापन के साथ ही 19 जून से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होने जा रही है। वैवाहिक कार्यक्रमों समेत अन्य आयोजनों के चलते खरीदारी बढ़ने की उम्मीद में दुकानदार तैयारी में जुटे हुए हैं। शुभ मुहूर्त शुरू होते ही जिले के बाजारों में भी रौनक लौट आई है।
मलमास माह के कारण अभी तक बाजार में कपड़ों से लेकर आभूषण, सजावट, टेंट, कैटरिंग और मिठाई आदि दुकानों पर खरीदारी कम दिख रही थी। सोमवार को मलमास समाप्त होने के साथ ही बुधवार से खरीदारी में तेजी नजर आने लगेगी। वहीं, 19 जून से शुभ कार्य का मुहूर्त शुरू होने से बाजार में चहल-पहल बढ़ गई। जिन परिवारों में विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रम तय हैं, वह खरीदारी की तैयारी करते दिखे। कपड़ा दुकानदार राकेश ने बताया कि एक माह से कपड़े की बिक्री में कमी आ गई थी, अब लगन शुरू होने से तेजी की उम्मीद है। वहीं ज्वेलर मिथिलेश सोनी ने कहा कि शुभ मुहूर्त शुरू होने से आभूषण बिक्री में भी तेजी आएगी, जिससे बाजार में रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed