{"_id":"6a3068acd12a0a74f00abfec","slug":"innovations-in-the-lab-greater-ease-in-studies-maharajganj-news-c-227-1-sgkp1033-159815-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लैब में होंगे नवाचार, पढ़ाई में मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लैब में होंगे नवाचार, पढ़ाई में मिलेगी सहूलियत
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज विज्ञान विषय की पढ़ाई के लिए लैब की की जा रही व्यवस्था
राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में पूरा हो गया काम इसी सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 400 बच्चे हैं पंजीकृत।
सिद्धार्थनगर। राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब किताब के साथ प्रायोगिक ज्ञान भी मिलेगा। यहां स्मार्ट लैब का निर्माण कराया जाएगा, जिससे विज्ञान वर्ग की पढ़ाई करने वाले बच्चों को काफी सहूलियत मिलेगी। पढ़ाई के साथ ही वह समय-समय पर प्रयोग और नवाचार भी कर सकेंगे, जिससे भविष्य की नींव मजबूत होगी। लैब के लिए भवन तैयार हो गया है। इसी सत्र से संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
सरकार विद्यालय में शिक्षा का बेहतर माहौल बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए विद्यालयों को मॉडल बनाने की ओर से कदम बढ़ा है। इसमें संसाधन के साथ अन्य सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। विज्ञान को बढ़ावा देने और पढ़ाई और आसानी से हो सके। इसके लिए जनपद मुख्यालय के अशोक मार्ग पर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में स्मार्ट शिक्षा व्यवस्था पर जोर दिया गया है। यहां छात्राओं की वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए दो स्मार्ट लैब बनाए जा रहे हैं। भवन का काम लगभग पूरा हो गया है। इसी सत्र से लैब का संचालन शुरू करने की तैयारी है।
दो आधुनिक लैब पूरी तरह तैयार की गईं हैं, जहां छात्र भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से जुड़े प्रयोग कर सकेंगे। मौजूदा समय में इस विद्यालय में कक्ष छह से 12वीं तक कुल 800 बच्चे पंजीकृत है। विद्यालय बाउंड्रीवाल भी बना दी गई है। इसके साथ ही मिट्टी की पटाई का काम भी होगा, जिससे एक ग्राउंड भी मिल सके। इसके साथ ही विद्यालय विद्यालय कैंपस में ही मल्टी परपज हाॅल बनने के बाद विद्यालय में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
अभी तक किसी भी बड़े आयोजन के लिए जगह की समस्या बनी रहती थी। नए हाल में एक साथ बड़ी संख्या में छात्र बैठ सकेंगे। यहां शैक्षणिक कार्यशाला, कॅरिअर काउंसिलिंग, अभिभावक बैठक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए जाएंगे। इस का भी काम आखिरी चरण में पहुंच गया है।
इस संबंध में प्रधानाचार्य दयाशंकर यादव ने बताया कि भवन बन गया है। इसी सत्र से लैब का संचालन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही स्मार्ट क्लास संचालित की जा रही है।