सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three inter-district vehicle thieves arrested; three motorcycles recovered.

Maharajganj News: ई रिक्शा पर लदा अर्जेंटीना का 5 क्विंटल मक्का बरामद, एक गिरफ्तार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Three inter-district vehicle thieves arrested; three motorcycles recovered.
विज्ञापन
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी हरदीडाली के जवानों ने मुखबीर की सूचना पर ई-रिक्शा पर लदा मक्के सहित एक आरोपी को पकड़ लिया। अग्रिम कार्रवाई के लिए बरामद सामान को नौतनवा कस्टम को सौंप दिया गया।



हरदीडाली समवाय प्रभारी समरजीत सिंह सहायक कमांडेंट को विश्वसनीय सूत्रों से पुख्ता सूचना मिली कि ग्राम कैथवलिया उर्फ बरगदही के रास्ते एक ई-रिक्शा के जरिए भारी मात्रा में विदेशी मक्के की तस्करी की जाने वाली है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए समवाय प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष नाका पार्टी तुरंत चिह्नित स्थान के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाकाबंदी के दौरान बताए गए स्थान पर एक संदिग्ध ई-रिक्शा आता हुआ दिखाई दिया। नाका पार्टी ने उसे रोककर जब सघन तलाशी ली तो उसमें अवैध रूप से ले जाया जा रहा अर्जेंटीनाई मक्का बरामद हुआ। जिसमें 20 बैग अर्जेंटीनाई मक्का था। पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम सरफुदीन उर्फ सोनू, ग्राम हरदीडाली बताया।
विज्ञापन

विदेशी मूल के सामान की अवैध तस्करी और वैध दस्तावेजों के अभाव को देखते हुए, जब्त किए गए 500 किलोग्राम अर्जेंटीनाई मक्के, ऑटो रिक्शा और गिरफ्तार आरोपी चालक को अग्रिम व विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed