सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The police released the operator after questioning and issued a warning.

Maharajganj News: पूछताछ कर संचालक को पुलिस ने छोड़ा, दी हिदायत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The police released the operator after questioning and issued a warning.
विज्ञापन
महराजगंज। परतावल में रविवार को कतर में नौकरी के नाम पर सैकड़ों युवाओं को बुलाकर साक्षात्कार लेने वाली कंपनी के संचालक को पुलिस देर शाम पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

हालांकि पुलिस ने बिना अनुमति के इस तरह के आयोजन नहीं करने की हिदायत दी है। सोमवार को कंपनी का कार्यालय बंद रहा। कंपनी का यह कार्यालय एक साल से संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को एक कंपनी के कार्यालय में सैकड़ों युवाओं को कतर में नौकरी के नाम पर साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। इस दौरान युवाओं से पासपोर्ट जमा कराया जाने लगा और उन्हें गोरखपुर में फिर से इंटरव्यू के लिए बुलाया जाने लगा। इससे कुछ युवा भड़क गए और हंगामा किया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और संचालक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पूछताछ में उसने बताया कि उसका मेन ऑफिस गोरखपुर के सिंघड़िया में है। यहां पर करीब एक साल से परतावल में ऑफिस का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

अभी भी परतावल में 17 और 18 जून को विदेश भेजने के लिए जगह-जगह पोस्टर चिपकाया गया है। सोमवार को कुछ लोगों ने जब परतावल में चस्पा किए गए पोस्टर पर लगे नंबर पर फोन किया तो उधर से गारंटी के साथ विदेश भेजने की बात कही गई। बताया गया कि विदेश जाने के लिए पासपोर्ट और फोटो जरूरी है। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि संबंधित कंपनियों अथवा भर्ती एजेंसी की वैधता और भर्ती प्रक्रिया की आधिकारिक पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं हो सकी है। इसलिए सावधानी जरूरी है। ब्यूरोी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed