सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The body lay at the cremation ground all night... last rites performed in the afternoon.

Maharajganj News: रात भर श्मशानघाट पर पड़ा रहा शव...दोपहर में किया अंतिम संस्कार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The body lay at the cremation ground all night... last rites performed in the afternoon.
शमशान घाट पर पुलिस व पीएसी बल मौजूद।
विज्ञापन
रविवार की सुबह सेमरा राजा टोला करमहिया में घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था किशोरी का शव

काफी मान-मनौवल के बाद सोमवार को दोपहर में परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
महराजगंज/भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के सेमरा राजा टोला करमहिया में रविवार की सुबह एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला किशोरी का शव पूरी रात श्मशान घाट पर पड़ा रहा। परिजन मामले में आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ हत्या का आरोप लगा उनके गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर सोमवार की दोपहर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र के सेमरा राजा करमहिया टोला निवासी एक व्यक्ति पत्नी, बेटी और बेटे के साथ रहते हैं। रविवार की सुबह उनकी 15 वर्षीय पुत्री का शव घर में संदिग्ध हालत में मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव घर आने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगया पुल के बाद परिजन ट्रैक्टर-ट्रॉली रोककर हंगामा करने लगे। परिजन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक और उसके परिजनों पर कार्रवाई की मांग कर लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर हरपुर महंथ स्थित श्मशान घाट तक ले गई थी। वहां परिजन पड़ोस के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाकर उसके परिजनों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन

इससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए थे। मौके पर कई थानों की पुलिस और सीओ सदर अंकुर गौतम और सदर एसडीएम जितेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे थे लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े थे। काफी मान-मन्नौवल के बाद जब परिजन नहीं माने तो अधिकारी लौट गए थे। हालांकि पुलिस फोर्स वहां तैनात रही।

सोमवार की सुबह एडिशनल एसपी सिद्धार्थ, सीओ सदर अंकुर गौतम मौके पर पहुंचे। इसके बाद अधिकारियों ने परिजनों को बुलाकर भिटौली थाने पर समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। काफी प्रयास के बाद क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम के नेतृत्व में सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे किशोरी का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने परिजनों को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के फंदे से लटकने की पुष्टि हुई है। इसलिए रिपोर्ट के खिलाफ कारर्वाई नहीं की जा सकती है।
इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इस दौरान थानाध्यक्ष भिटौली सत्येंद्र कुमार राय, थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा सत्य प्रकाश सिंह, घुघली थानाध्यक्ष सूरज कुमार पुलिस फोर्स एवं पीएसी बल के साथ मौजूद रहे। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले में आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग
पुलिस के अनुसार, किशोरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस जांच रिपोर्ट का हवाला देकर मामले को आत्महत्या बता रही है।
वर्जन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकने के कारण दम घुटने से मौत हुई है। मृतका की मां की तहरीर पर थाना भिटौली में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
- सिद्धार्थ, एडिशनल एसपी
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप...पोस्टमार्टम में आया हैंगिंग

महराजगंज। भिटौली में किशोरी के परिजनों ने पड़ोस के युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम निर्देश में हैंगिंग से मौत की बता आई है। परिजन पुलिस पर सवाल उठाते हुए मामले में न्यायालय जाने की बात कह रहे हैं।
किशोरी के मामा ने बताया कि मेरी भांजी की हत्या की गई है। आरोपी को बचाने की कोशिश की जा रही है। अगर आरोपी का मोबाइल चेक कर लिया जाए तो सारी हकीकत सामने आ जाएगी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि किशोरी का शव रविवार की सुबह घर में चारपाई पर मिला था। कोई चारपाई पर लेटकर आत्महत्या तो नहीं कर सकता। न्याय के लिए हम न्यायालय जाएंगे।
किशोरी के मामा ने बताया कि घर की छत नहीं लगी थी। नहाते समय आरोपी ने भांजी का वीडियो बना लिया था। तभी से उसे परेशान कर रहा था। उन्होंने आगे बताया कि यह सिलसिला करीब एक साल से चल रहा था। किशोरी के पिता विदेश रहते हैं। घर पर उसकी मां और भाई रहते हैं। कोई अनहोनी न हो इसके चलते किशोरी परिजनों से कुछ नहीं बताती थी। उन्होंने कहा कि करीब 10 दिन पहले किशोरी ने जब आरोपी की हरकत बयां की तो युवक और उसकी मां को बुलाकर समझाया-बुझाया गया। उस समय तो वह अपनी आदत से बाज आने की बात करता रहा लेकिन बाद में फिर उसी पर उतारू हो गया। उसी ने हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed