{"_id":"6a30620ca4330588ad0f7ebd","slug":"sports-competitions-in-secondary-schools-to-begin-on-june-30-calendar-released-maharajganj-news-c-206-1-go11002-179303-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: माध्यमिक विद्यालयों में 30 जून से शुरू होंगी खेल स्पर्धाएं, कैलेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: माध्यमिक विद्यालयों में 30 जून से शुरू होंगी खेल स्पर्धाएं, कैलेंडर जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रत्येक विद्यार्थी के लिए दो खेलों में प्रतिभाग करना अनिवार्य
सब जूनियर वर्ग में खेलेंगे बेसिक के नौनिहाल
हराजगंज। 30 जून से इस बार माध्यमिक विद्यालयों खेल स्पर्धाओं का आगाज होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी खेल कैलेंडर के अनुसार, 30 जून से 17 नवंबर तक स्कूल स्तर से लेकर राज्य स्तर तक की स्पर्धाएं आयोजित होंगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से इस बार खेल आयोजनों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। माध्यमिक खेल स्पर्धाओं के जिला सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खेल आयोजन का कैलेंडर शासन स्तर से जारी हुआ है। इसके तहत स्कूल स्तर, ब्लॉक स्तर, जनपद व मंडल स्तरीय खेल स्पर्धाओं के बाद राज्य स्तरीय खेल आयोजन किए जाएंगे। इस बार कई बदलाव किए गये हैं जिससे माध्यमिक खेल स्पर्धा का दायरा बढ़े और अधिक से अधिक विद्यार्थी इससे लाभान्वित हो सकें।
दो खेलों में प्रतिभाग करना अनिवार्य
माध्यमिक क्रीड़ा सचिव के मुताबिक इस बार प्रत्येक माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थी को कम से कम दो खेलों में प्रतिभाग करना आनिवार्य किया गया है। इसमें एक व्यक्तिगत व एक टीम खेल का हिस्सा होगा। इसके अलावा पिछली बार की तरह सिर्फ दो वर्ग जूनियर व सीनियर के नहीं बल्कि सब जूनियर वर्ग को छोड़कर कुल तीन वर्ग में आयोजन किए जाएंगे। सब जूनियर वर्ग में कक्षा छह से आठवीं के बच्चे जो पूर्व माध्यमिक विद्यालय के हैं उन्हें भी माध्यमिक खेल स्पर्धा में मौका दिया जाएगा। कस्तूरबा स्कूलों के लिए अलग से कैलेंडर जारी होंगे जिसके मुताबिक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की खेल स्पर्धाएं होंगी।
विज्ञापन
माध्यमिक स्कूल सिंहपुर में योग सप्ताह
डीआईओएस के निर्देश क्रम में राजकीय माध्यमिक सिंहपुर में योग सप्ताह के तहत सोमवार सुबह सात बजे से आठ बजे तक योग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों सहित शिक्षक भी शामिल हुए। प्रधानाध्यापक अनमोल कुमार यादव ने कहा कि आज कल लोग सेहतमंद बने रहने के लिए तमाम तरह के उपाय कर रहे, लेकिन अगर योग को आत्मसात कर लें सेहतमंद रहना काफी आसान है। कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर डीआईओएस के निर्देश पर 20 जून तक स्कूल में प्रतिदिन एक घंटे योगासन की जानकारी दी जाएगी।
वर्जन
माध्यमिक खेल स्पर्धाओं का कैलेंडर जारी हो गया है। इसकी जानकारी सभी स्कूल प्रधानाचार्य को भेज दी गई है। ताकि वह स्कूल अपनी सुविधा के मुताबिक स्पर्धाओं का आयोजन कर सकें।
- प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस, महराजगंज