{"_id":"6a30677178701e5b6c07347e","slug":"sp-workers-demonstrated-and-submitted-a-memorandum-maharajganj-news-c-227-1-sgkp1033-159814-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सपाइयों ने प्रदर्शन कर साैंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सपाइयों ने प्रदर्शन कर साैंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ तहसील परिसर में एसडीएम को ज्ञापन सौपते सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव व पूर्व विधायक अमर सि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शोहरतगढ़। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालजी यादव और पूर्व विधायक अमर सिंह चौधरी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक की घटनाओं, डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस और बिजली की बढ़ती कीमतों सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला किया। उसके बाद तहसील कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र एसडीएम कर्मेंद्र कुमार को सौंपा। शोहरतगढ़ के चेतिया मार्ग पर एक बगीचे में समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर कस्बे में रैली निकाली। रैली चेतिया मार्ग से तिरंगा तिराहा, मुख्य बाजार, पुलिस पिकेट और तहसील रोड होते हुए तहसील परिसर पहुंची। रैली में हजारों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसी समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पा रही है।
किसानों को समय से खाद, बीज और सिंचाई के लिए डीजल उपलब्ध नहीं हो रहा है। बढ़ती बिजली दरों और अघोषित कटौती से लोग परेशान हो गए हैं।
पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है। सरकार जनहित के मुद्दों के प्रति गंभीर नहीं दिख रही है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और बिजली के बढ़ते दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन
इस दौरान मुरलीधर मिश्र, हरिराम यादव, गोपाल फौजी, राम मिलन भारती, विंध्याचल चौधरी, खलकुल्लाह खान आदि मौजूद रहे।