सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Seasonal ailments strike; sick patients throng the district hospital.

Maharajganj News: मौसमी बीमारियों का वार, जिला अस्पताल में उमड़े बीमार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Seasonal ailments strike; sick patients throng the district hospital.
विज्ञापन
सोमवार को कुल 1881 मरीजों का हुआ उपचार

महाराजगंज। बदलते मौसम के कारण जिले में मौसमी बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ दिखाई पड़ी। ओपीडी में कुल 1281 नए मरीजों का पंजीकरण किया गया। साथ ही 600 पुराने मरीजों की भी डॉक्टरों ने जांच की।
सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल में आने वाले सभी प्रकार के मरीजों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अस्पताल में दवाओं और डॉक्टरों की कोई कमी नहीं है तथा हर आने वाले पीड़ित को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। डॉ. राकेश रमन ने बताया कि इन दिनों मरीजों में सबसे अधिक संख्या बच्चों और बुजुर्गों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे मरीजों में से 50 पीड़ित बच्चों का बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश रमन ने उपचार किया। डॉक्टरों ने बच्चों में डिहाइड्रेशन और उल्टी की समस्या को देखते हुए माता-पिता को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर (एमओ) डॉ. ऋषिकेश चौधरी ने बताया कि इस समय इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर पर मरीजों का दबाव काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन दिनों इमरजेंसी में सबसे ज्यादा मरीज गैस, उल्टी, सीने में दर्द के आ रहे हैं। सभी गंभीर मरीजों को तत्काल प्राथमिकता के आधार पर आपातकालीन सेवाएं और जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं। धूप में निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस या जूस पीते रहें। खान-पान का विशेष ध्यान रखें और बासी भोजन का सेवन बिल्कुल न करें। उल्टी, दस्त या तेज बुखार होने पर खुद से दवा लेने के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed