{"_id":"6a3063865786a92341084f31","slug":"salaries-of-five-block-motivators-to-be-deducted-explanations-sought-from-three-ados-maharajganj-news-c-206-1-go11002-179292-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पांच खंड प्रेरकों का कटेगा वेतन तीन एडीओ से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पांच खंड प्रेरकों का कटेगा वेतन तीन एडीओ से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। सीडीओ ने सोमवार को समीक्षा बैठक के दौरान अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई की। समीक्षा बैठक से नदारद रहने पर सोमवार को पांच खंड प्रेरकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। साथ ही पंचायत गेटवे के माध्यम से भुगतान नहीं करने पर लक्ष्मीपुर, घुघली व सिसवां के एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण मांगा है।
जानकारी के अनुसार, पंचायतीराज विभाग के योजनाओं की समीक्षा बैठक सोमवार विकास भवन सभागार में सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि व्यक्तिगत शौचालय की प्रगति में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्ति की अब हर शुक्रवार को समीक्षा की जाएगी। जो विकासखंड अपने साप्ताहिक लक्ष्य में प्रगति नहीं करता है वहां के एडीओ पंचायत के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ओडीएफ प्लस मॉडल गांव के द्वितीय चरण के सत्यापन को तेज करने का भी निर्देश दिया है।
सीडीओ ने जिन जगहों पर आरआरसी सेंटर जहां बन चुके हैं उनके नियमित संचालन के निर्देश दिए और जिन 105 ग्राम पंचायतों में नहीं बने हैं वहां पर ब्लॉक प्रशासन को एसडीएम से मिलकर स्थान तय करने के निर्देश दिए हैं। आरआरसी नियमित संचालित हो रही इसकी रिपोर्ट पंचायत सहायक दें। पं चम राज वित्त आयोग, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान, बहुउद्देशीय पंचायत भवन निर्माण, ग्राम सचिवालय की स्थापना, कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन, ग्राम पंचायत से ओएसआर जनरेट करना, डिजिटल पुस्तकालय स्थापना की प्रगति देखी।
विज्ञापन
बैठक में समय से उपस्थित न होने पर खंड प्रेरक नौतनवा धर्मेंद्र यादव, अश्विनी श्रीवास्तव, दिवाकर मिश्रा, रजनीश मिश्रा एवं अमर पासवान का मानदेय काटने का निर्देश दिया है। वहीं पंचायती राज की व्यवस्था पंचायत गेटवे के माध्यम से भुगतान न करने की स्थिति में लक्ष्मीपुर, घुघली और सिसवा विकासखंड के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया है।
सीडीओ ने पंचायतीराज विभाग को निर्देश दिया कि पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्य की सतत निगरानी रखें। बैठक में डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, सभी बीडीओ, एडीओ व सभी ब्लाक स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे।