सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rapid development driven by revolutionary changes in the system.

Maharajganj News: व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव से तीव्र गति से हो रहा विकास

संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 16 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Rapid development driven by revolutionary changes in the system.
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को श्रम सेवा योजन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने विश्वास विकास और जन कल्याण के 12 वर्ष पुस्तक का विमोचन किया।

प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि विश्वास विकास और जन कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार की ओर से पांच जून पर्यावरण दिवस से 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनकल्याण शिविर, स्वास्थ्य मेला और चौपाल के माध्यम से जनता से जुड़ने का वृहद अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि उर्जा, परिवहन और कानून व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव के बदौलत प्रदेश में तीव्र गति से विकास हो रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि 2014 से विरासत को संरक्षित करते हुए देश को विकसित करने का काम किया गया है सनातन का परचम आसमान की बुलंदी पर पहुंच रहा है। भारत आर्थिक रूप से आज विश्व में चौथे पायदान पर है।
प्रदेश सरकार ने 2017 से अब तक 9.30 लाख सरकारी नौकरी दी है 16 लाख लोगों को निजी रोजगार से जोड़ा गया है। 36 लाख से अधिक लोगों को कॅरिअर काउंसिलिंग से लाभान्वित किया गया है। पूरे देश के एक्सप्रेसवे का 56 फीसदी एक्सप्रेसवे केवल उत्तर प्रदेश में है।
इस दौरान विधायक श्याम धनी राही, अध्यक्ष जिला पंचायत शीतल सिंह, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, एसपी डॉ. अभिषेक महाजन, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed