सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Power line falls on moving bike at Saxena Crossing.

Maharajganj News: सक्सेना चौराहे पर चलती बाइक पर गिरा बिजली का तार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Power line falls on moving bike at Saxena Crossing.
सक्सेना चौक पर बाइक के ऊपर गिरा विद्युत तार।स्रोत सोशल मीडिया।
विज्ञापन
तार गिरते ही बाइक सवार ने भागकर बचाई जान

महराजगंज। शहर के सक्सेना चौराहे पर सोमवार की दोपहर करीब दो बजे चलती बाइक पर अचानक बिजली का तार गिर गया। बाइक सवार ने कूदकर किसी तरह से अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार, अनिल यादव अपनी बाइक से सक्सेना चौराहे से गुजर रहे थे। तभी अचानक बिजली का तार टूटकर उनकी बाइक पर गिर पड़ा। तार गिरते ही अनिल बाइक से कूद गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों ने टीएसआई सलामुद्दीन खान और टीएसआई गुड्डू प्रभाकर ने बाइक चालक को उठाया और तुरंत बिजली निगम को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद सड़क पर गिरे तार को हटवाया गया और यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed