सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   International Yoga Week kicks off at the stadium.

Maharajganj News: स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का शुभारंभ

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Week kicks off at the stadium.
विज्ञापन
महराजगंज। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के क्रम में महंत दिग्विजय नाथ बहुउद्देशीय स्पोर्ट्स स्टेडियम सोमवार को योग सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी संजय पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया। उद्घाटन समारोह के उपरांत आयोजित योग सत्र में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ जनपद स्तरीय अधिकारीगण, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, योग प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed