{"_id":"6a3060bea719b500580d1eb3","slug":"aap-protests-at-the-tehsil-office-over-the-fertilizer-crisis-drainage-issues-and-mosquito-control-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-179306-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खाद संकट, जलनिकासी और मच्छर नियंत्रण को लेकर आप का तहसील पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खाद संकट, जलनिकासी और मच्छर नियंत्रण को लेकर आप का तहसील पर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को निचलौल तहसील परिसर में किसानों एवं आमजन की विभिन्न समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तीन सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। यह ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम को संबोधित था।
ज्ञापन में बताया गया है कि क्षेत्र के सरकारी गोदामों पर डीएपी खाद एवं यूरिया उपलब्ध नहीं है, जबकि खेती-किसानी का कार्य तेजी से चल रहा है। किसानों को निजी दुकानों से अधिक कीमत पर खाद खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि 1350 रुपये की डीएपी खाद 1800 से 2000 रुपये और 250 रुपये की यूरिया 400 से 500 रुपये में बेची जा रही है। उन्होंने सभी सरकारी गोदामों पर तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद एवं यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की।
दूसरी मांग में बरसात शुरू होने से पहले क्षेत्र की सभी नहरों, नालों, तालाबों और पोखरों की सफाई कराने की आवश्यकता बताई गई। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि समय से सफाई नहीं होने के कारण वर्षा का पानी गांवों और नगर के मोहल्लों की सड़कों पर भर जाता है, जिससे आवागमन प्रभावित होने के साथ ही सड़कें भी क्षतिग्रस्त होती हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान राधेश्याम यादव, सत्तार अली, दशरथ प्रजापति, विद्यासागर सिंह, ओमकार मिश्रा, सुदामा लॉरी, रिंकेश भारती, मुसाफिर, राजेश हुसैन, रामआसरे, मुर्तुजा, इंद्रजीत यादव, परमानंद, कृष्णमुरारी, सीताराम समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।