सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A memorandum was submitted to the DM alleging irregularities in consolidation, demanding action.

Maharajganj News: चकबंदी में अनियमितता का आरोप लगा डीएम को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांगग

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
A memorandum was submitted to the DM alleging irregularities in consolidation, demanding action.
विज्ञापन
महराजगंज। नौतनवा क्षेत्र की ग्राम सभा खालिकगढ़ के ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में चकबंदी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद साहनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितताओं, भूमि की हेराफेरी और धन उगाही के आरोप लगाकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने 18 जून तक मांगें पूरी नहीं होने पर 19 को आंदोलन की चेतावनी दी है।

सुरेश चंद साहनी ने आरोप लगाया कि चकबंदी विभाग कार्यालय समरधीरा की ओर से किसानों की सहमति के बिना खेतों का पुनर्विन्यास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रति एकड़ कटौती को लेकर पूर्व में सहमति बनी थी, जिसके अनुसार चकमार्गों की चौड़ाई 15 से 20 कड़ी रखी जानी थी लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा है। साथ ही रोहिन नदी के दोनों किनारों पर किसानों की जमीन पर बिना मुआवजा दिए बांध का निर्माण कराया गया है और अब शेष भूमि में भी कटौती कर किसानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि कई किसानों को उनकी इच्छा के विरुद्ध उड़ान चक दिए जा रहे हैं और वास्तविक रकबे से कम भूमि आवंटित की जा रही है। प
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed