{"_id":"6a305bd42d8f2b54de0a0ad7","slug":"son-missing-after-jumping-into-the-ganges-to-save-his-drowning-father-kaushambi-news-c-261-1-kmb1006-143158-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: डूब रहे पिता को बचाने के लिए गंगा में कूदा बेटा लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: डूब रहे पिता को बचाने के लिए गंगा में कूदा बेटा लापता
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
कड़ा के कालेश्वर घाट पर डूबे युवक की तलाश में जुटी जल पुलिस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कड़ाधाम के कालेश्वर घाट पर गंगा में डुबकी लगाने के दाैरान सोमवार सुबह हादसा हो गया। डूब रहे पिता की जान बचाने के लिए 19 वर्षीय बेटे ने गंगा में छलांग लगा दी। पिता को तो बाहर निकाल लिया गया लेकिन युवक लहरों के बीच में लापता हो गया।
फतेहपुर के धाता थाना क्षेत्र निवासी अजय सोनी( 47) परिवार के सदस्यों के साथ गंगा स्नान के लिए कालेश्वर घाट आए थे। स्नान के दौरान अजय अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। चारों तरफ से चीख पुकार तो मची लेकिन उन्हें बचाने वाला कोई नहीं दिखा। पिता को संकट में देख बेटे पियूष ने गंगा में छलांग लगा दी।
घाट पर मौजूद लोगों के अनुसार, इस बीच स्थानीय लोगों की मदद से अजय सोनी को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन पियूष तेज बहाव में लापता हो गया। कड़ाधाम पुलिस, डायल-112 और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गईं। गोताखोरों ने गंगा में उतरकर युवक की तलाश शुरू की लेकिन पता नहीं चल सका। घटना के बाद परिजनों को रोते बिलखते देख घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं की आंखें भी नम हो गईं।