Prayagraj : चारपाई पर बैठे मासूम के ऊपर पलटा लोडर, मौके पर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
संदीपन घाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर बदले गांव में बृहस्पतिवार शाम को तेज रफ्तार ई-रिक्शा लोडर ने घर के बाहर चारपाई पर बैठे 10 वर्षीय बालक को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संदीपन घाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर बदले गांव में बृहस्पतिवार शाम को तेज रफ्तार ई-रिक्शा लोडर ने घर के बाहर चारपाई पर बैठे 10 वर्षीय बालक को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने वाहन समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बदलेपुर निवासी राकेश मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को राकेश घर के बाहर थे। उनका इकलौता बेटा राजू उर्फ राज (10) घर के बाहर चारपाई पर बैठा था। इसी दौरान सीमेंट की चादरें लादकर जा रहा एक ई-रिक्शा लोडर अनियंत्रित होकर बालक के ऊपर पलट गया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल राजू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लोगों ने भाग रहे चालक को वाहन सहित पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची संदीपन घाट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
छह महीने में दो संतानों को खो चुके माता-पिता
राजू परिवार का इकलौता बेटा था। परिजनों के मुताबिक करीब छह माह पहले उसकी बड़ी बहन की भी एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अब इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में मातम पसरा हुआ है।