सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bride refuses to marry after disliking the groom; wedding procession returns empty-handed.

Kaushambi : दुल्हन को दूल्हा ना पसंद होने पर दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बारात बैरंग लौटी

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Jun 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

कोखराज थाना क्षेत्र के ननमई गांव में गुरुवार को आई एक बरात बिना दुल्हन के ही बैरंग वापस लौट गई। निकाह के ठीक पहले दुल्हन ने दूल्हा पसंद न होने की बात कहकर शादी करने से साफ इन्कार कर दिया।

Bride refuses to marry after disliking the groom; wedding procession returns empty-handed.
दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

कोखराज थाना क्षेत्र के ननमई गांव में गुरुवार को आई एक बरात बिना दुल्हन के ही बैरंग वापस लौट गई। निकाह के ठीक पहले दुल्हन ने दूल्हा पसंद न होने की बात कहकर शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। लड़की के इस फैसले के बाद शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी जब बात नहीं बनी, तो मामला पुलिस चौकी तक पहुंचा। आखिरकार, दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से बिना किसी कानूनी कार्रवाई के समझौता कर लिया।



फतेहपुर जिले के थाना हथगांव अंतर्गत रायपुर मुवाली गांव से बरात गुरुवार सुबह कौशाम्बी के कोखराज थाना क्षेत्र स्थित ननमई गांव आई थी। ननमई निवासी एक युवक की पुत्री का निकाह होना था। सुबह बरात पहुंचने पर घराती पक्ष ने बरातियों का जोरदार स्वागत किया। बरातियों ने आराम से खाना-पीना खाया और चारों तरफ खुशी का माहौल था। पूरी रस्में सही-सलामत चल रही थीं, लेकिन जैसे ही निकाह का मुख्य वक्त आया उसी समय ने लड़के को देखकर शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन का कहना था कि उसे दूल्हा पसंद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक दुल्हन के इस फैसले से दोनों पक्षों के पैरों तले जमीन खिसक गई। रिश्तेदारों और बुजुर्गों ने लड़की को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही। हालांकि, अभी तक स्पष्ट रूप से यह पता नहीं चल पाया है कि लड़की को दूल्हे में क्या नापसंदगी थी। बात बिगड़ती देख मामला स्थानीय पुलिस चौकी तक जा पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के प्रबुद्ध जनों और परिजनों के बीच एक अहम बैठक हुई।
विज्ञापन


काफी सोच-विचार के बाद दोनों पक्षों ने समझदारी का परिचय दिया और मामले को आपस में ही सुलझा लिया। दोनों पक्षों ने समझौता करते हुए तय किया कि कोई भी एक-दूसरे पर कानूनी कार्रवाई नहीं करेगा और दहेज या शादी के खर्च को लेकर किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं होगा। जिसका जो सामान था, वह उसे वापस कर दिया गया। इस समझौते के बाद दूल्हा और सभी बाराती बिना दुल्हन के ही वापस फतेहपुर के लिए रवाना हो गए। इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed