सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   An elderly man lost his life in a dispute over dumping garbage on a plot.

Kasganj News: प्लॉट पर कूड़ा डालने के विवाद में गई वृद्ध की जान

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
An elderly man lost his life in a dispute over dumping garbage on a plot.
फोटो46सहावर के गांव नोगवां में रास्ते के विवाद में वृद्ध की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन । 
विज्ञापन
सहावर। गांव नौगवां में शुक्रवार की शाम प्लॉट के रास्ते पर कूड़ा डालने के विवाद में वृद्ध की जान चली गई।भाइयों में विवाद के दौरान लाठी-डंडे चले। इस बीच वृद्ध जमीन पर गिर गए। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद इलाके में खलबली मच गई। सूचना पर एएसपी और सीओ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच की।
Trending Videos


गांव नौगवां निवासी हेतराम (60) पुत्र तोताराम का शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे अपने ही सगे भाई भूप सिंह और भतीजे उमेश पुत्र भूप सिंह के साथ प्लॉट के रास्ते के लिए विवाद हो गया। हेतराम के परिवार के लोग रास्ते पर कूड़ा डाल देते थे। इसका भूप सिंह के पक्ष के लोग विरोध करते थे। इसे लेकर शुक्रवार को काफी देर तक भाइयों के बीच कहासुनी होती रही। अचानक विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान हेतराम बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। उनकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में घायल हेतराम को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर गांव पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम गांव पहुंच गई। एएसपी सुशील कुमार और सीओ शाहिदा नसरीन ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच प्लॉट के रास्ते पर कूड़ा फेंकने का विवाद था। इसे लेकर उनमें झगड़ा हो गया। इसमें एक भाई की मौत हो गई। आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------


सांस का रोगी था मृतक

एएसपी ने बताया कि मृतक वृद्ध सांस का रोगी था। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं है। मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed