सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   fraud of 3 lakhs with former military soldier in ghatampur

घाटमपुर: पूर्व फौजी के साथ 3 लाख की टप्पेबाजी, बाइक का टायर पंचर करके डिग्गी से निकाले रुपए

क्राइम डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 25 Nov 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
fraud of 3 lakhs with former military soldier in ghatampur
टप्पेबाजी का शिकार हुआ पूर्व फौजी सुभाष सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घाटमपुर में शातिर टप्पेबाजों ने सोमवार की दोपहर बाद एक पूर्व फौजी को अपना निशाना बनाया। उसकी बाइक का टायर पंचर करने के बाद डिग्गी में रखे 3 लाख 8 हजार रुपये पार कर दिए। जानकारी होने पर किसान कोतवाली पहुंचा और घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना दोपहर बाद करीब 3.30 बजे की है।
Trending Videos


थाना सजेती के अमौली गांव निवासी किसान सुभाष सिंह सेना का रिटायर जवान और संपन्न किसान है। उसने बताया कि बेटे सौरभ सिंह को व्यापार कराने के लिए सोमवार की दोपहर घाटमपुर कस्बा के मूसानगर रोड पर स्थित बैंक आफ बड़ौदा से 2 लाख रुपये जबकि, कानपुर रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा से 1 लाख 8 हजार रुपये निकालने के बाद एक बैग में रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएनबी शाखा से रुपये निकालकर बाहर आया तो वहीं पर स्थित एक दुकान में कपड़े खरीदने लगा। बताया कि उसकी बड़ी बहन सीमा देवी भदौरिया इंदौर (मध्य प्रदेश) में रहती थीं जिनका बीते दिनों हृदयगति रुकने से निधन हो गया है। बहनोई मध्य प्रदेश पुलिस में दरोगा हैं। उसे बहन की तेरहवीं संस्कार में भाग लेने के लिए कपड़े और कुछ अन्य सामान लेकर जाना था।

दुकान से बाहर निकला तो उसकी बाइक का पिछला पहिया पंचर था। यह देख उसने रुपयों से भरा बैग बाइक की डिग्गी में रखकर ताला बंद कर दिया। इसके बाद बाइक को पैदल घसीटते हुए कस्बे के जहानाबाद रोड पर स्थित पंचर बनाने वाली दुकान पर ले गया।

सुभाष सिंह ने बताया कि वह दुकान के बाहर बाइक खड़ी करके अंदर चला गया और वहां से बाहर निकला तो बाइक की डिग्गी खुली थी और उसमें रखा रुपयों से भरा बैग गायब था। बाइक की डिग्गी से रुपये गायब देख वह सकते में आ गया। भागकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस पूर्व फौजी को साथ लेकर दोनों बैंकों में गई और सीसीटीवी फुटेज देखे लेकिन, कुछ खास हाथ नहीं लगा। पुलिस का अनुमान है कि पूर्व फौजी के पीछे बैंक से ही टप्पेबाज लग गए और उसकी बाइक पंचर कर दी। जबकि, मौका पाते ही डिग्गी खोलकर रुपयों से भरा बैग भी पार कर दिया। कोतवाल आरबी सिंह ने बताया कि पूर्व फौजी से तहरीर लेकर जांच और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed