सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth arrested with more than 15 kg of ganja

Jalaun News: 15 किलो से अधिक गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with more than 15 kg of ganja
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 15 किलो 510 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी झोले में गांजा भरकर क्षेत्र में सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत कार्रवाई की है।



कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार सुबह ज्ञान भारती चौकी प्रभारी विपिन यादव, सिपाही विपिन कुमार, रंजीत और राहुल पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक झोले में भारी मात्रा में गांजा लेकर रेलवे स्टेशन उसरगांव के पास से गुजरने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर रेलवे स्टेशन उसरगांव के समीप हाईवे किनारे एक संदिग्ध युवक को रोक लिया।
विज्ञापन
Trending Videos




तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 15 किलो 510 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सदनपुरी निवासी मोहित गुप्ता बताया।



पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई और बरामद गांजे को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed