{"_id":"6a207e49a3a7ffd2790981fb","slug":"kidnapped-a-young-man-and-demanded-nine-lakh-rupees-orai-news-c-224-1-ori1005-145045-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: युवक का अपहरण कर नौ लाख मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: युवक का अपहरण कर नौ लाख मांगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आटा। थाना क्षेत्र में एक युवक के अपहरण और उसकी बाइक ले जाने के मामले ने सनसनी फैला दी। युवक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि अपहर्ताओं ने नौ लाख रुपये मांगे हैं। युवक की तलाश में एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। एक टीम दिल्ली भी रवाना की गई है।
आटा थाना क्षेत्र के ग्राम बारा निवासी प्रियंका ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मंगलवार शाम उनका पति रोहित गांव के ही राजा के साथ बाइक से अकबरपुर इटौरा गया था। लौटते समय ग्राम गढ़ा और कुसमरा के बीच बगिया के पास एक सफेद रंग की कार और बाइक से पहुंचे छह-सात लोगों ने रोहित को रोक लिया। आरोप है कि ये लोग रोहित को जबरन अपने साथ ले गए और उसकी नई बिना नंबर की बाइक भी कब्जे में ले ली।
रोहित के साथ मौजूद राजा किसी तरह वहां से निकलकर गांव पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। प्रियंका की तहरीर पर पुलिस ने डकोर के रमपुरा निवासी रविंद्र, महोबा जिले के चरखारी थाना क्षेत्र के अटकुआं निवासी गुल्टू व अजय और चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का की प्राथमिकी दर्ज की है। परिजनों के मुताबिक नामजद अजय रिश्ते में रोहित का फूफा है।
विज्ञापन
फोन कर मांगे नौ लाख रुपये
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद उनके पास फोन आया, जिसमें कहा गया कि रोहित ने नौ लाख रुपये चोरी किए हैं। कॉल करने वालों ने रुपये वापस करने पर रोहित को छोड़ने की बात कही। साथ ही खुद को दिल्ली के पीतमपुरा क्षेत्र में होने की जानकारी देते हुए रुपये लेकर वहां आने को कहा।
पुलिस की कई टीमें जांच में जुटीं
मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने आटा थाने पहुंचकर जांच की समीक्षा की। सर्विलांस और तकनीकी टीमों को सक्रिय कर युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस की एक टीम दिल्ली भी रवाना की गई है। उनका कहना है कि अपहरण, बाइक ले जाने और रुपये के विवाद समेत सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
अपहरण की सूचना पर पुलिस हुई हलकान
आटा। मंगलवार को बारा निवासी महिला ने आटा थाना पुलिस को सूचना दी। उसके पति को कुछ लोग चार पहिया वाहन में बैठाकर अगवा कर ले गए हैं। पुलिस महकमे खलबली मच गई। तुरंत आटा थाना पुलिस सक्रिय हुई उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की,इसके बाद उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई। सूचना पर एएसपी भी आटा थाना पहुंचे उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि मामला रुपये का लेनदेन है।
बोले एएसपी
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि युवक को ले जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। प्रारंभिक जांच में मामला रुपये के लेन-देन से जुड़ा है। युवक को शराब पिलाकर कुछ लोग अपने साथ ले गए हैं। उसकी बरामदगी के लिए टीम भेजी गई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Trending Videos