सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Women surround the vehicle carrying Kamlesh Chaudhary's body; villagers stand firm in their demand for action.

Ghazipur News: कमलेश चौधरी के शव को लेकर आ रहे वाहन को महिलाओं ने घेरा, कार्रवाई की मांग पर अड़े ग्रामीण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Women surround the vehicle carrying Kamlesh Chaudhary's body; villagers stand firm in their demand for action.
पोस्टमार्टम हाउस के पास परिजनों के साथ  मौजूद मृतक कमलेश चौधरी के बड़े भाई संजय ​​बिंद। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

गाजीपुर। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार देर शाम जब कमलेश चौधरी का शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। करीब 200 से अधिक महिला-पुरुष सड़क पर उतर आए और शव वाहन को घेर लिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे किसी भी कीमत पर शव को आगे नहीं जाने देंगे।
इससे पुलिस प्रशासन के सामने चुनौतीपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण एनकाउंटर को हत्या बताते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को मृतक कमलेश चौधरी के बड़े भाई संजय बिंद ने समझाने का प्रयास किया। उन्होंने लोगों से कहा कि अब प्रदर्शन करने का कोई औचित्य नहीं है और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने दी जाए। हालांकि, आक्रोशित ग्रामीण उनकी बात सुनने को तैयार नहीं थे और विरोध प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन
Trending Videos

पथराव की घटना और भारी पुलिस बल की तैनाती के बाद जब हालात सामान्य हुए, तब बृहस्पतिवार शाम करीब 7:50 बजे वैकुंठ धाम श्मशान घाट पर कमलेश चौधरी के शव का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े भाई संजय ने दी। अंतिम संस्कार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं पुलिस कमलेश के भाई संजय िंबंद को देर रात थाने ले गई है।
मौके पर पहुंचे डीआईजी, घटनाक्रम की ली जानकारी

गाजीपुर। पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुए कटरा गैंग के सदस्य कमलेश के शव को लेकर पथराव व बवाल की घटना के बाद मौके पर डीआईजी वैभव कृष्ण पहुंचे। उन्होंने कहा कि बवाल में शामिल किसी भी असमाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। सीसी टीवी कैमरे के फुटेज के जरिए उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है। बवाल में जो-जो भी शामिल है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने एसपी डॉ. ईरज राजा से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। संवाद
70 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
पुलिस अधीक्षक डॉ.ईरज राजा ने बताया कि गोड़ा देहाती में बृहस्पतिवार की शाम को हुए पथराव की घटना को लेकर थाना कोतवाली में करीब 70 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा। चिह्नित उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अपराधियों संरक्षण देने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम हाउस के पास परिजनों के साथ  मौजूद मृतक कमलेश चौधरी के बड़े भाई संजय बिंद। संवाद

पोस्टमार्टम हाउस के पास परिजनों के साथ  मौजूद मृतक कमलेश चौधरी के बड़े भाई संजय बिंद। संवाद

पोस्टमार्टम हाउस के पास परिजनों के साथ  मौजूद मृतक कमलेश चौधरी के बड़े भाई संजय बिंद। संवाद

पोस्टमार्टम हाउस के पास परिजनों के साथ  मौजूद मृतक कमलेश चौधरी के बड़े भाई संजय बिंद। संवाद

पोस्टमार्टम हाउस के पास परिजनों के साथ  मौजूद मृतक कमलेश चौधरी के बड़े भाई संजय बिंद। संवाद

पोस्टमार्टम हाउस के पास परिजनों के साथ  मौजूद मृतक कमलेश चौधरी के बड़े भाई संजय बिंद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed