सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Allegation of harassment over unmet dowry demands

Ghazipur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने का आरोप

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Allegation of harassment over unmet dowry demands
विज्ञापन
गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मलेठी गांव की निवासी एक विवाहिता ने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में दुल्लहपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos


मलेठी गांव निवासी पूजा देवी पत्नी संतोष कनौजिया ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 29 नवंबर 2024 को संतोष कनौजिया से हुई थी। विवाह के कुछ दिनों बाद से ही पति, ससुर, देवर, सास तथा अन्य परिजनों की ओर से दहेज में एक लाख रुपये और दो पहिया बाइक की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। विवाहिता ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा हंसिया लेकर दौड़ा लिया। किसी तरह भागकर उसने अपनी जान बचाई। पति संतोष कनौजिया ने बताया कि दहेज का आरोप बेबुनियाद है। मां और पत्नी में झगड़ा हुआ है उन्हें पूरी जानकारी नहीं है। दुल्लहपुर के थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed