सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   FIR against 16 named and one unknown person for obstructing administrative action

Ghazipur News: प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान बाधा डालने पर 16 नामजद और एक अज्ञात पर प्राथमिकी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
FIR against 16 named and one unknown person for obstructing administrative action
विज्ञापन
बिरनो। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान बाधा उत्पन्न करने और रास्ता अवरुद्ध करने के मामले में पुलिस ने 16 नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बृहस्पतिवार की देर शाम प्राथमिकी दर्ज कर ली। यह कार्रवाई तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने की है। मामला थाना क्षेत्र के अराजी ओड़ासन में भूमि एवं निकास मार्ग विवाद का है।
Trending Videos

थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार यादव ने तहरीर देकर बताया कि तीन जून को डीएम अनुपम शुक्ला के जनता दर्शन में पहुंचे अराजी ओड़ासन निवासी लहजू कुशवाहा ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस टीम गांव पहुंची थी। तभी गणेश यादव, सुरेश यादव, रमेश यादव, कमलेश यादव सहित अन्य लोगों ने कार्य स्थल पर पहुंचकर कार्य रुकवा दिया। आरोपियों ने दक्षिणी सिरे पर स्थित निकास द्वार को ईंट की दीवार बनाकर बंद कर दिया, जिससे पूरे परिवार का आवागमन बाधित हो गया। इसके अलावा कार्य में अवरोध उत्पन्न कर प्रशासनिक आदेश के पालन में भी बाधा पहुंचाई गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला काफी समय से विवादित चल रहा था। तहसीलदार की तहरीर पर 16 नामजद एवं एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed