सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenager dies after drowning in Ganga river while bathing

Ghazipur News: नहाते समय गंगा नदी में डूबने से किशोर की माैत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after drowning in Ganga river while bathing
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के ददरी घाट पर बुधवार सुबह करीब छह बजे गंगा में नहाते समय अंकित बिंद तेज बहाव में बह गया। स्थानीय लोगों ने दो अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन किशोर लापता हो गया। करीब नौ घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद एसडीआरएफ की टीम ने अंकित का शव नदी से बाहर निकाला।
Trending Videos

शहर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गौशाबाद निवासी अंकित बिंद (16) बुधवार सुबह अपनी दादी के साथ ददरी घाट पर गंगा में नहाने आए थे। सुबह करीब छह बजे स्नान के दौरान वह दो अन्य लोगों के साथ गहरे पानी में चले गए। घाट पर मौजूद नाविकों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन अंकित तेज बहाव में बह गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। बाद में एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया। करीब नौ घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने किशोर का शव नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजन पूरे दिन घाट किनारे बैठे रहे और रेस्क्यू अभियान पर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed