{"_id":"6a21c81a6a982f875e01cca5","slug":"protest-staged-with-kamleshs-body-two-policemen-including-station-officer-injured-in-stone-pelting-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-153693-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कमलेश का शव रखकर प्रदर्शन, पथराव में एसओ समेत दो पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कमलेश का शव रखकर प्रदर्शन, पथराव में एसओ समेत दो पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन
फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग के पास नंदगंज थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र के साथ हाथापाई करतीं महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। विनीत राय हत्याकांड के आरोपी कमलेश चौधरी का शव बृहस्पतिवार को गोड़ा देहाती गांव पहुंचते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों और समर्थकों ने शव को फुल्लनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रखकर आधा घंटे तक हंगामा और प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद बढ़ गया और पथराव में नंदगंज एसओ समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रदर्शनकारी पुलिस मुठभेड़ को हत्या बताते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस शव का अंतिम संस्कार कराने का प्रयास कर रही थी, जबकि प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। जब पुलिस सीओ सिटी शेखर सेंगर के नेतृत्व में प्रदर्शन समाप्त कराकर मार्ग खाली कराने का प्रयास करने लगी तभी बड़ी संख्या में महिलाएं शव वाहन के सामने आ गईं और महिला पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया। इस पर भीड़ उग्र हो गई और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में नंदगंज थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा और आरक्षी हरकुश पटेल घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा गया।
प्रदर्शन में 200 से अधिक लोग शामिल थे, इनमें महिलाओं और किशोरों की संख्या काफी अधिक थी। पथराव शुरू होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने इधर-उधर भागकर खुद को सुरक्षित किया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
वीडियो फुटेज से होगी पहचान
पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और अपराधियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल लोगों की पहचान सीसीटीवी कैमरों और वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और रासुका लगाया जाएगा।

Trending Videos