सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demand for the arrest of the father and brother of the murder accused in the Lakhandar Ram murder case.

Ghazipur News: लखंदर राम हत्याकांड में हत्यारोपी के पिता और भाई की गिरफ्तारी की मांग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Demand for the arrest of the father and brother of the murder accused in the Lakhandar Ram murder case.
विज्ञापन
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर निवासी गोविंद राम ने सोमवार को डीएम अनुपम शुक्ला व एसपी डॉ. ईरज राजा को पत्रक सौंपा। पुत्र की हत्या में गिरफ्तार अभियुक्त के अलावा उसके परिवार के दो लोगों का नाम देते हुए गिरफ्तारी की मांग की।

गोविंद राम ने बताया कि छोटा पुत्र बाला लखंदर राम 24 मई को 12 बजे दिन में घर से लापता हो गया था। 27 मई को बेटे का शव रसूलपुर स्थित एक स्कूल के जर्जर भवन में मिला था। शरीर पर काफी जख्म थे। मामले में पुलिस गांव के रंजय उर्फ जब्बर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस तरह मेरे बेटे की हत्या हुई है, उसको देखते नहीं लगता है कि घटना को एक युवक अंजाम दिया होगा। जेल भेजे गए रंजय के साथ उसके पिता हरिश्चंद्र राम और उसका बड़ा भाई धनंजय कुमार भी शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

क्षेत्राधिकारी अनुभव राजर्षी ने बताया कि पिता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र की जांच की जा रही है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी से मौत पाई गई है। अभियुक्त रंजय उर्फ जब्बर ने पैसे को लेकर सिर में ईंट से मारने की बात स्वीकार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed