सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   10 out of 17 Hotels Lack Complete Fire Safety Standards and NOCs; No Safety Arrangements Implemented Even After Notices

Ghazipur News: 17 में से 10 होटलों के पास अग्निशमन मानक अधूरे, एनओसी भी नहीं, नोटिस के बाद भी सुरक्षा इंतजाम नहीं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
10 out of 17 Hotels Lack Complete Fire Safety Standards and NOCs; No Safety Arrangements Implemented Even After Notices
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में संचालित होटल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल और मैरिज लॉन में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। अग्निशमन विभाग की जांच में करीब 17 प्रतिष्ठानों में से 10 ऐसे मिले हैं, जहां अग्निशमन मानक अधूरे हैं और विभाग की अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) भी नहीं है। कई प्रतिष्ठानों को पूर्व में नोटिस जारी किए जाने के बावजूद आवश्यक सुधार नहीं किए गए हैं।

दिल्ली में हाल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद अग्निशमन विभाग ने जिले में विशेष जांच अभियान शुरू किया है। इसके तहत शहर के प्रमुख होटल, रेस्टोरेंट, शोरूम, अस्पताल और मैरिज लॉन का निरीक्षण किया जा रहा है। जांच के दौरान कई स्थानों पर अग्निशमन यंत्रों की वैधता समाप्त मिली, जबकि कुछ प्रतिष्ठानों में आपातकालीन निकास मार्ग और अन्य सुरक्षा इंतजाम मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के अनुसार दिसंबर 2025 में भी संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई स्थानों पर अब तक अपेक्षित सुधार नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


जिले में पहले भी हो चुकी हैं आग की घटनाएं

जनपद में बीते वर्षों के दौरान बाजारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और ग्रामीण क्षेत्रों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। शॉर्ट सर्किट के कारण दुकानों में आग लगने से लाखों रुपये की क्षति हुई थी। वहीं खेतों और खलिहानों में लगी आग से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। कुछ माह पूर्व एक निजी प्रतिष्ठान में लगी आग के दौरान दमकल कर्मियों को संकरे रास्तों और सुरक्षा संसाधनों के अभाव में राहत कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
इन व्यवस्थाओं की हो रही जांच
अग्निशमन विभाग की टीम प्रतिष्ठानों में अग्निशमन यंत्र, फायर अलार्म सिस्टम, पानी की उपलब्धता, इमरजेंसी एग्जिट, विद्युत वायरिंग और कर्मचारियों को दिए गए प्रशिक्षण की जांच कर रही है।

जिन प्रतिष्ठानों में अग्निशमन मानकों की कमी पाई जा रही है, उन्हें नोटिस जारी कर निर्धारित अवधि में कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। चेतावनी के बावजूद सुधार नहीं होने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
--भारतेंदु जोशी,मुख्य अग्निशमन अधिकारी।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed