{"_id":"6a2326a71e4ce1c83f0a259f","slug":"roadways-bus-collided-with-a-parked-truck-at-a-speed-of-100-kmph-driver-died-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-156107-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 100 की रफ्तार में खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 100 की रफ्तार में खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, चालक की मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो-03-राणा विजय सिंह। स्रोत: परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्लीपुर (फतेहपुर)। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब छह बजे 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से रोडवेज बस सर्विस लेन में खड़े सीमेंट लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस के परखचे उड़ गए और ट्रक की बॉडी करीब तीन फीट तक बस के भीतर घुस गई। चालक की मौत हो गई। परिचालक समेत चार यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।
प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाना क्षेत्र के लौवर गांव निवासी राणा विजय सिंह (50) लीडर रोड डिपो की रोडवेज बस के चालक थे। वह परिचालक सुरेंद्र कुमार के साथ करीब 20 यात्रियों को लेकर कानपुर से प्रयागराज जा रहे थे। मलवां थाना क्षेत्र के चितौरा मोड़ के पास बस सर्विस लेन में खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई यात्री एक-दूसरे पर गिरकर घायल हो गए।
पुलिस ने बस में फंसे चालक राणा विजय सिंह, प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के धोबिया निवासी परिचालक सुरेंद्र कुमार और यात्रियों में प्रतापगढ़ के धर्मेंद्र, वाराणसी के चंदौली निवासी अनिल और खखरेरू थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अली अहमद को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने के कारण हादसा होने की बात सामने आई है। बस और ट्रक को थाने में खड़ा कराया गया है।
परिचालक के गाड़ी चलाने की चर्चा
हादसे के बाद क्षेत्र में चर्चा रही कि बस परिचालक साइड से ट्रक में टकराई है। चालक की ओर बस क्षतिग्रस्त जरूर हुई लेकिन स्टीयरिंग सुरक्षित नजर आ रही है। लोगों का कहना है कि चालक परिचालक साइड की सीट पर सो रहा था इसलिए उसे गंभीर चोटें आईं। हालांकि पुलिस का कहना है कि स्टीयरिंग सीट से ही चालक को निकाला गया था।

Trending Videos