सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police are examining CCTV footage to solve the robbery mystery.

Fatehpur News: लूट की गुत्थी सुलझाने को सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Police are examining CCTV footage to solve the robbery mystery.
विज्ञापन
खखरेरू। थाना क्षेत्र के सधुवापुर और पौली गांव के पास पशु व्यापारी से 3.50 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस आसपास और मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए पशु व्यापारी की भूमिका की भी जांच कर रही है।


किशनपुर थाने के नरैनी निवासी शमशाद पशु व्यापारी हैं। उसने आरोप लगाया है कि एक जून की रात खखरेरू से लौटते समय बोलेरो और बाइक सवारों ने उससे लूट की। आईजी अजय मिश्रा के संज्ञान लेने के बाद चार जून को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। लापरवाही के चलते किशनपुर, खखरेरू थानेदार और विजयीपुर चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने पांच टीमें गठित की हैं। टीमों ने बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे पशु व्यापारी से पूछताछ की और शुक्रवार सुबह उसे थाने बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस ने व्यापारी के आने-जाने के पूरे रूट की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है।
विज्ञापन
Trending Videos

लूट में प्रयुक्त बोलेरो और बाइक के सुराग के लिए खखरेरू, कनपुरवा, रक्षपालपुर, गुरसंडी और विजयीपुर समेत कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम सुंदर गिरि ने बताया कि जांच जारी है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed