सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Play Holi with full enthusiasm, there will be no shortage of electricity and water.

Etawah News: जमकर खेले होली नहीं होगी बिजली-पानी की किल्लत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Play Holi with full enthusiasm, there will be no shortage of electricity and water.
विज्ञापन
इटावा। होली पर जिले के लोगों को बिजली, पानी और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिला प्रशासन और नगर पालिका ने त्योहार के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। बिजली निगम की ओर से तीनों खंडों के सभी 56 बिजली घरों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की है। जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी पर डॉक्टरों की ड्यूटियां तय की गई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सहित अग्निशमन विभाग की ओर से होली को लेकर तैयारियां की गई है।
Trending Videos

नगर पालिका प्रशासन ने दावा किया है कि होली के दौरान शहर में पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। नगर पालिका इटावा के ईओ संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि पानी की टंकियों पर ऑपरेटरों की 24 घंटे तैनाती रहेगी। इसके अतिरिक्त, शहर के प्रमुख चौराहों और होलिका दहन स्थलों के पास पानी के टैंकर खड़े किए जाएंगे। विशेष रूप से अतिरिक्त बड़े टैंकरों की व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति या आगजनी की घटना पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन





बिजली निगम ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अघोषित कटौती नहीं की जाएगी। होलिका दहन के समय के साथ ही अगले दो दिनों तक संवेदनशील लाइनों की निगरानी के लिए विशेष मोबाइल टीमें तैनात रहेंगी। यदि कहीं फाल्ट होता है तो उसे तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव ने बताया कि जिले में तीनाें खंडों के सभी बिजली उपकेंद्रों के साथ ही अधिकारियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। फॉल्ट होने की स्थिति में जल्द से जल्द उसे सही करवाकर आपूर्ति बहाल करवाने का प्रयास किया जाएगा।


0- जिले में बिजली से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर अधीक्षण अभियंता के 9412748844, एक्सईएन प्रथम(शहरी) 9412748806, एक्सईएन द्वितीय(ग्रामीण) 9412748806 व एक्सईएन तृतीय(सैफई क्षेत्र) 9412740150 सीयूजी नंबर पर कॉल करके जानकारी दे सकते हैं।

0-शहर में पानी और सफाई से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका के हेल्पलाइन नंबर 7060921533 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही नगर पालिका के ईओ 9919623435 के नंबर पर भी अपनी शिकायत या समस्या दर्ज करवाई जा सकती है।

0- मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग लगने पर कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454418420 व 9454414419 पर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed