सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Leopard population is increasing in the ravines of Chambal.

Etawah News: चंबल के बीहड़ में बढ़ रहा तेंदुआ का कुनबा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Leopard population is increasing in the ravines of Chambal.
विज्ञापन
चकरनगर। चंबल सेंचुरी क्षेत्र में तेंदुओं की चहलकदमी बढ़ी है। बीहड़ से सटे गांवों के आसपास इनकी लगातार मौजूदगी देखी जा रही है। वन विभाग इसे एक शुभ संकेत मान रहा है। अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए जैसी संरक्षित प्रजाति की संख्या में वृद्धि पर्यावरण के अनुकूल होने का प्रमाण है। यह वृद्धि पर्यावरणीय संतुलन की वापसी का संकेत है।
Trending Videos

सेंचुरी क्षेत्र में तेंदुओं की संख्या पिछले एक दशक से लगातार बढ़ रही है। स्थानीय किसानों के अनुसार चंबल और यमुना के बीहड़ों में करीब तीस जोड़े तेंदुए और उनके बच्चे निवास कर रहे हैं। ये तेंदुए आदमखोर नहीं हैं और इंसानों से डरकर दूर भाग जाते हैं। इनका मुख्य आहार गाय, बकरी और अन्य छोटे मवेशी हैं। अन्य हिंसक जानवरों की संख्या घटने से ये शिकार की तलाश में गांवों की ओर रुख कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार सेंचुरी क्षेत्र में लगाए गए प्रतिबंधों और वन्यजीव संरक्षण प्रयासों से यह प्रजाति फिर से फल-फूल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






चंबल सेंचुरी डीएफओ आरुषि मिश्रा ने बताया कि तेंदुओं की संख्या में वृद्धि की सूचनाएं लगातार मिल रही हैं। हालांकि अभी इनकी औपचारिक गणना नहीं की गई है पर यह जरूर है कि चहलकदमी पहले से ज्यादा है। उन्होंने बताया कि मुरोंग से लेकर पचनदा तक लगभग 115 गांव सेंचुरी क्षेत्र में आते हैं। इनमें मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम अभियान के तहत जंगलों में अकेले न जाने, रात में पशुओं को खुले में न बांधने और टॉर्च या ढोलक के सहारे शोर करने जैसी सलाह दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed