{"_id":"6a3377d79a4b6861eb0895d2","slug":"rural-bus-service-yet-to-begin-in-agra-despite-route-finalisation-and-official-claims-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: घोषणा हो गई, रूट भी हो गए तय... फिर भी एक भी बस नहीं चली, ग्रामीण बस सेवा को लगा बड़ा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घोषणा हो गई, रूट भी हो गए तय... फिर भी एक भी बस नहीं चली, ग्रामीण बस सेवा को लगा बड़ा झटका
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:15 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों को सस्ती और सुगम परिवहन सुविधा देने के लिए घोषित मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना आगरा में अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। जून के पहले सप्ताह से 9 रूटों पर बसें चलाने का दावा किया गया था, लेकिन बसें उपलब्ध न होने से सेवा अब तक अटकी हुई है।
यूपी रोडवेज की बसें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगरा में ग्रामीणों को सस्ती और सुगम परिवहन सुविधा देने के उद्देश्य से घोषित मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना अभी तक धरातल पर नहीं उतर सकी है। रोडवेज अधिकारियों ने जून के प्रथम सप्ताह से 9 ग्रामीण मार्गों पर बस संचालन शुरू करने का दावा किया था, लेकिन अभी तक किसी रूट पर बस नहीं चलाई जा सकी है।
इन रूटों पर चलाई जानी हैं बसें
रजौरा-शिवलालगुर्जा-राटौली-स्याहीपुरा-फतेहाबाद-आगरा, गोहरा-खेराराठौर-अभयपुरा-पिनाहट-आगरा, सियाइच-बलीजर-बटेश्वर-बिजकौली-फरैरा-भदरौली-फतेहाबाद-आगरा, मलियाखेड़ा-खिलावली-चित्राहाट-बाह-आगरा, फतेहपुर सीकरी-उन्देरा-बादनपुर-पूरा-बानपुर-कागारौल-अकोला-आगरा, मेवली-सरेंधी-नगला दूल्हेखां-रसूलपुर-खेरागढ़-सैंया-आगरा, खेरिया-बृथला-लादूखेड़ा-सैंया-तेहरा-सिकंदरपुर-ककुआ-आगरा, गढ़ी दर्याव-धिमश्री-शमशाबाद-बड़ागांव-बाकलपुर-हिरनेर-दिगनेर-श्यामों-बरौली अहीर-आगरा तथा लडुआपुरा-अरनौटा-खण्डेर-फतेहाबाद-पीपलचौकी-डौकी-आगरा मार्ग बसों के संचालन को तय किए गए, लेकिन अभी तक बस सेवा शुरू नहीं हो सकी है। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि मथुरा में सेवा शुरू हो चुकी है। अब तक बसें उपलब्ध नहीं हो सकी हैं, बसों के मिलने पर सेवा शुरू कराई जाएगी।