सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Vande Bharat Train Fourth Vande Bharat train in Rajasthan Route will be between Jaipur to Chandigarh

Vande Bharat Train: राजस्थान में चौथी वंदे भारत ट्रेन चलने के लिए तैयार, जयपुर से चंडीगढ़ के बीच होगा ये रूट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 22 Aug 2023 07:43 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले केंद्र सरकार चौथी वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने जा रही है। भारतीय रेलवे ने राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के रेल यात्रियों के लिए एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की घोषणा की है।

Vande Bharat Train Fourth Vande Bharat train in Rajasthan Route will be between Jaipur to Chandigarh
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के लोगों को रेलवे की तरफ से बड़ी सौगात मिली है। भारतीय रेलवे ने राजस्थान के लिए चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने का एलान किया है। ये नई वंदे भारत ट्रेन जयपुर से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली है। चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा दोनों प्रदेशों की राजधानी है और केंद्र शासित प्रदेश है। हालांकि इस ट्रेन की तारीख अभी तय नहीं हुई है। लेकिन माना जा रहा है विधानसभा चुनाव से पहले ही इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों किया जाएगा।



सूत्र बताते हैं वंदे भारत की यह ट्रेन अब तक चलाई जा रही वंदे भारत ट्रेनों से कुछ अलग होगी। फिलहाल जोधपुर से साबरमती, जयपुर से उदयपुर और अजमेर-जयपुर से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चल रही है। रेलवे के अंबाला डिवीजन में चंडीगढ़-जयपुर रेल ट्रैक पर भी पिछले कुछ समय से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की मांग उठ रही है। नई ट्रेन चलने से ना केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि उन्हें ट्रेन में कई आधुनिक सुविधा भी मिलेगी। रेलवे बोर्ड की तरफ से जल्द ही इस ट्रेन का शेड्यूल और किराया घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान-एमपी में विधानसभा चुनाव
इसके साथ ही भारतीय रेलवे ने रतलाम-बांसवाड़ा-डूंगरपुर रेल लाइन का काम भी फिर से शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश और राजस्थान सरकार से रेलवे ने अधिग्रहित की गई जमीन मांगी है। इस 192 किलोमीटर लंबी रेल लाइन पर अब 6000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जाएंगे। चार साल पहले रेलवे ने इसे बंद कर दिया था। इसे चुनावी साल में फिर से शुरू किया गया है। सीएम अशोक गहलोत लगातार इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते आ रहे थे। राजस्थान, मध्यप्रदेश दोनों राज्यों में चुनाव होने हैं। इसलिए भी केंद्र की नज़र इस ओर गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed