सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP Parivartan Yatra start in Rajasthan from 2 September JP Nadda and Amit Shah

Rajasthan: BJP की परिवर्तन यात्राओं को केंद्रीय नेता करेंगे रवाना; जानें क्यों साइड लाइन हो रहे स्थानीय नेता

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 26 Aug 2023 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

भाजपा राजस्थान में चार परिवर्तन यात्राएं निकालेगी। ये यात्राएं प्रदेश के अलग-अलग जिले से शुरू होंगी। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय स्तर के नेता इन यात्राओं को रवाना करेंगे। भाजपा ने किसी प्रदेश स्तर के नेता को परिवर्तन यात्राओं का चेहरा नहीं बनाया है। इसका कारण पार्टी में हो रही गुटबाजी को बताया जा रहा है।

BJP Parivartan Yatra start in Rajasthan from 2 September JP Nadda and Amit Shah
जानिए भाजपा की परिवर्तन यात्रा के बारे में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव है। भाजपा हर हाल में सत्ता में वापसी करना चाहती है। इसके लिए पार्टी ने पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। पीएम नरेंद्र मोदी चुनावी रणनीति को देख रहे हैं और उन्हीं के चेहरे पर भाजपा चुनाव लड़ेगी।


भाजपा ने चुनाव से पहले प्रदेश में 'परिवर्तन यात्रा' निकालने का फैसला किया है। ये यात्रा प्रदेश की चारों दिशाओं से निकली जाएंगी, यानी भाजपा एक नहीं चार परिवर्तन यात्राएं निकालेंगी। अलग-अलग दिन शुरू होने वाली इन यात्राओं की शुरुआत केंद्रीय स्तर के नेता करेंगे। हालांकि, किसी भी एक नेता के नेतृत्व में यह यात्रा नहीं निकाली जाएगी, यानी कोई भी नेता इन यात्रा का चेहरा नहीं होगा। प्रदेश स्तर के सभी नेता इन यात्राओं में शामिल होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया ने बताया कि परिवर्तन यात्रा के दिन और रूट तय कर दिए गए हैं। परिवर्तन यात्राएं प्रदेश की चारों चारों दिशाओं से निकाली जाएंगी। चारों यात्राएं कुल 8,982 किलोमीटर का सफर तय करेंगी और प्रदेश की सभी 200 सीटों तक पहुंचेंगी। 
विज्ञापन


चार दिशाओं से शुरू होंगी चार परिवर्तन यात्राएं
  • भाजपा की पहली परिवर्तन यात्रा की शुरुआत 2 सितंबर को सवाई माधोपुर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर से होगी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। ये यात्रा 1,847 किलोमीटर का सफर तय करते हुए प्रदेश की 47 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। इसका समापन जयपुर में होगा। 
  • दूसरी परिवर्तन यात्रा डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम से 3 सितंबर को शुरू होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस यात्रा को रवाना करेंगे। यह यात्रा 2,433 किलोमीटर का सफर तय 52 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। कोटा शहर में इस यात्रा का समापन होगा।
  • 4 सितंबर को तीसरी परिवर्तन यात्रा जैसलमेर के रामदेवरा से शुरू होगी। यह भाजपा की प्रदेश में सबसे लंबी परिवर्तन यात्रा होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस यात्रा को रवाना करेंगे। 2, 574 किलोमीटर का सफर तय कर ये यात्रा 51 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। जोधपुर जिले में इस यात्रा का समापन होगा।
  • चौथी परिवर्तन यात्रा हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी मंदिर से शुरू होगी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी यात्रा को करेंगे। यह यात्रा 2,128 किलोमीटर का सफर तय कर 50 विधानसभा सीटों तक पहुंचेगी। अलवर में इसका समापन होगा।

क्या भाजपा आलाकामन को सता रहा गुटबाजी डर?
विधानसभा चुनाव से पहले निकाली जा रहीं भाजपा की चारों परिवर्तन यात्राओं को जेपी नड्डा और केंद्रीय स्तर के नेता रवाना करेंगे। भाजपा ने किसी एक चेहरे को इन यात्राओं की जिम्मेदारी नहीं दी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि प्रदेश स्तर की यात्राओं में भाजपा आलाकमान ने किसी भी स्थानीय नेता को जिम्मेदारी क्यों नहीं दी। राजनीतिक जानकारों की माने तो इसका सबसे बड़ा कारण पार्टी की गुटबाजी को बताया जा रहा है। किसी एक चेहरे को आगे करने से पार्टी के अन्य नेता नाराज हो सकते हैं। इससे बचने के लिए पार्टी ने यह कदम उठाया है। पार्टी आलाकमान नहीं चाहता कि चुनाव से पहले किसी तरह के मतभेद सामने आएं।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे बताईं जा रहीं नाराज
वसुंधरा राजे भाजपा की राष्टीय उपाध्यक्ष हैं, विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी आलाकमान ने उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी है। इससे राजे और उनके समर्थक नाराज बताए जा रहे हैं। परिवर्तन यात्रा को लेकर भी पार्टी ने राजे को कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी है। इससे पहले हुए भाजपा के कई कार्यक्रम में राजे शामिल नहीं हुईं थीं। ऐसे में अभी तक इस पर संशय बना हुआ है कि वे परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगी या नहीं। हालांकि, आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed