{"_id":"64edf871668fe01c530464a4","slug":"bjp-issues-notice-to-kailash-meghwal-for-calling-law-minister-arjun-ram-corrupt-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कानून मंत्री अर्जुनराम को भष्ट बताने वाले कैलाश मेघवाल को नोटिस, भाजपा ने 10 दिन में मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कानून मंत्री अर्जुनराम को भष्ट बताने वाले कैलाश मेघवाल को नोटिस, भाजपा ने 10 दिन में मांगा जवाब
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 29 Aug 2023 07:23 PM IST
विज्ञापन
भाजपा अनुशासनात्मक अनुशासन समिति ने नोटिस जारी करते हुए कैलाश मेघवाल से 10 दिन में जवाब मांगा है। नोटिस में मेघवाल से पूछा गया है कि क्यों ना आपके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विधायक कैलाश मेघवाल
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को भ्रष्ट बताने वाले भाजपा नेता को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल को नोटिस जारी कर पार्टी ने दस दिन के अंदर जवाब मांगा है। अनुशासनात्मक अनुशासन समिति ने नोटि जारी करते हुए कैलाश मेघवाल से पूछा कि क्यों ना आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
दरअसल, सोमवार को भाजपा विधायक कैलाश मेघवाल शाहपुरा पंचायत समिति के कोठिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मंसूरी समाज एवं कोठिया के ग्रामीणों की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान कैलाश मेघवाल ने कहा कि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भ्रष्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब वे कलेक्टर थे तब गरीब और अजा वर्ग के लोगों के साथ भ्रष्टाचार किया। उनके मुकदमें आज भी लंबित हैं। भ्रष्टाचार के कारनामों को दबाने के लिए वो भाजपा की राजनीति में आ गए और सांसद बन गए। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के बावजूद प्रधानमंत्री ने उनको कानून मंत्री बना दिया। कैलाश ने कहा कि वे इस संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र लिख रहे हैं।