सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   12-year-old girl died of jaundice in Hazara Singh Wala in Ferozepur several children fell ill

Punjab: गांव में फैली भयंकर बीमारी, 12 साल की बच्ची की मौत, कई बच्चे बीमार, गुरुद्वारे से की जा रही अनाउंसमेंट

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 25 Feb 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के फिरोजपुर के गांव हजारा सिंह वाला में कई लोग गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। वहीं एक बच्ची की मौत हो चुकी है। बीमारी की चपेट में गांव के कई लोग हैं, जिनमें ज्यादातर बच्चे हैं। 

12-year-old girl died of jaundice in Hazara Singh Wala in Ferozepur several children fell ill
मृतक बच्ची की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव हजारा सिंह वाला में दूषित पानी से फैली बीमारी से पांचवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। उक्त छात्रा के परिवार में दो लोग और बीमार हैं। यही नहीं गांव में कई लोग बीमार हैं जो निजी अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। दूषित पानी से पेट दर्द, सीने में दर्द, उल्टी और दस्त से बच्चे और बड़े ग्रस्त हैं। उधर, गांव के गुरुद्वारे से अनाउंसमेंट कर पानी उबालकर पीने की सलाह दी गई है।

Trending Videos


मृतका के पिता मंजीत सिंह ने बताया कि उसकी बेटी शैलजा (12) को दूषित पानी से पीलिया हो गया और उसकी दो दिन पहले मौत हो गई है। परिवार में उसकी बड़ी बेटी मोनिका रानी (16) व बेटा राहुल सिंह (16) भी बहुत बीमार हैं। इसके अलावा गुरदीप सिंह ने बताया कि उसकी बेटी हरनूर कौर (5), निमरजीत कौर (6) व ढ़ाई साल का बेटा गुर असीस बहुत बीमार हैं। निजी अस्पताल से इलाज करवा रहे हैं। इसी तरह सोना सिंह ने बताया कि उसकी बेटी सानिया (15) और बेटा रणबीर (8) बीमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील सिंह ने बताया कि उसकी बहन सिमरजीत कौर को पेट दर्द, छाती में दर्द और उल्टी की शिकायत है। जब उसका टेस्ट करवाया गया तो पीलिया की पुष्टि हुई। उसे गुरुहरसहाय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वकील सिंह ने कहा कि गांव के हालात बहुत चिंताजनक हैं। भूमिगत पानी जहरीला है और पीने लायक नहीं है। गांव में साफ पानी के लिए लगाया गया आरओ सिस्टम भी लंबे समय से बंद है और वाटर वर्क्स का पानी भी घरों में दूषित पहुंच रहा है, जिस कारण गांव में पीलिया लगातार बढ़ रहा है।

उधर, ममदोट अस्पताल की एसएमओ रेखा भट्टी ने कहा कि इस संबंधी उसने गांव का दौरा किया है। वीरवार से डाक्टरों की टीम गांव में कैंप लगाकर सबका चेकअप करेगी। गांव के स्कूल के बच्चों का भी खून टेस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed