सैमसंग ने गैलेक्सी एफ सीरीज के तहत एक और नए फोन Samsung Galaxy F04 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 7499 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। सैमसंग के किफायती फोन में 6.5 इंच का HD Plus डिस्प्ले और MediaTek Helio P35 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 8 जीबी तक की वर्चुअल रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। फोन में 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा का सपोर्ट दिया गया है। चलिए जानते हैं फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में....
8GB रैम के साथ Samsung Galaxy F04 भारत में लॉन्च, 7499 रुपये की कीमत में मिलते हैं कई शानदार फीचर्स
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विशाल मैथिल
Updated Wed, 04 Jan 2023 02:55 PM IST
सार
सैमसंग के किफायती फोन Samsung Galaxy F04 में 6.5 इंच का HD Plus डिस्प्ले और MediaTek Helio P35 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 8 जीबी तक की वर्चुअल रैम मिलती है।
विज्ञापन