सब्सक्राइब करें

ग्रेटर नोएडा महिला हत्याकांड में बड़ा खुलासा, लाइक एप से संपर्क में आया, खुद कबूला क्यों की हत्या

अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 06 Mar 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
Greater Noida Woman brutally murdered accused arrested confess crime like app friend for money kill
महिला के साथी राघव ने की उसकी हत्या - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के थाना क्षेत्र बिसरख में अरिहन्त सोसायटी में मिले एक महिला के शव वाले प्रकरण में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया है कि उसने महिला की हत्या क्यों की....

Trending Videos
Greater Noida Woman brutally murdered accused arrested confess crime like app friend for money kill
आरोपी राघव - फोटो : अमर उजाला

डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में राघव नाम के एक शख्स की गिरफ्तारी की है। राघव ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया है कि वह महिला से पिछले ढाई साल से संपर्क में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Greater Noida Woman brutally murdered accused arrested confess crime like app friend for money kill
मृत महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

इन दोनों की जान-पहचान लाइक एप से हुई और फिर यह दोस्ती में बदल गई। राघव का बीते ढाई साल से महिला के घर पर आना जाना था। इस बात की पुष्टि महिला के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से हुई है, जिसमें राघव कैद हुआ है।

Greater Noida Woman brutally murdered accused arrested confess crime like app friend for money kill
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

राघव ने बताया कि दोनों के बीच पैसे मांगने की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसकी वजह से राघव काफी गुस्से में था और उसी गुस्से में आकर उसने महिला की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Greater Noida Woman brutally murdered accused arrested confess crime like app friend for money kill
greater noida murder - फोटो : अमर उजाला

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना वेस्ट की अरिहंत आर्डन सोसाइटी में महिला की निर्मम हत्या की गई थी। फ्लैट के अंदर घुसकर महिला की सिर कुचलकर हत्या की गई थी। महिला के शव को सबसे पहले उसके बेटे ने देखा था। जब महिला का बेटा दफ्तर से घर लौटा तो उसने देखा कि फ्लैट का ताला बाहर से बंद है। गेट नहीं खुलने पर गेट तोड़ने के बाद अंदर का नजारा देखकर बेटे के होश उड़ गए। उसने देखा कि उसकी मां का लहूलुहान शव जमीन पर पड़ा हुआ है। बेटे ने तुरंत पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी, अब यह खुलासा हुआ है कि महिला के दोस्त ने ही उसकी हत्या की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed