{"_id":"699e621fdeeb4db6ea0018f6","slug":"man-killed-father-on-land-dispute-in-mansa-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन का विवाद: बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, बचाने पहुंचे भाई पर भी हमला; आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जमीन का विवाद: बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, बचाने पहुंचे भाई पर भी हमला; आरोपी फरार
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 25 Feb 2026 08:14 AM IST
विज्ञापन
सार
गुरजंट सिंह के पास चार एकड़ जमीन थी, जिसमें से दो एकड़ पहले ही आरोपी राय सिंह को दी जा चुकी थी। इसके बावजूद वह बाकी जमीन भी मांग रहा था।
मृतक गुरजंट सिंह
- फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन
विस्तार
मानसा के गांव धर्मपुरा में जमीन के बंटवारे को लेकर एक बेटे ने अपने 65 वर्षीय पिता की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे सगे भाई को भी आरोपी ने घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
घायल सुखपाल सिंह ने सिविल अस्पताल बुढलाडा में बताया कि वह सोमवार को अपने पिता गुरजंट सिंह के साथ खेती मशीन की मरम्मत कर घर लौटा था। इसी दौरान उसका भाई राय सिंह वहां पहुंचा और कुल्हाड़ी से पिता पर हमला कर दिया। वह मदद के लिए लोगों को बुलाने गया, लेकिन लौटने पर आरोपी ने उस पर भी वार कर दिया। गुरजंट सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लोगों के पहुंचते ही आरोपी फरार हो गया।
सुखपाल ने बताया कि पिता के पास चार एकड़ जमीन थी, जिसमें से दो एकड़ पहले ही राय सिंह को दी जा चुकी थी। इसके बावजूद वह बाकी जमीन भी मांग रहा था। पहले भी वह हमला कर चुका है, जिसमें वे बाल-बाल बचे थे। राय सिंह अपने परिवार के साथ अलग रहता है।
Trending Videos