{"_id":"571024534f1c1b833c4a7066","slug":"inlaws-murder-newly-married-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्या के बाद कर दिया अंतिम संस्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की हत्या के बाद कर दिया अंतिम संस्कार
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 15 Apr 2016 04:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सलावा गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर अंतिम संस्कार कर दिया। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सीओ ब्रिजेश सिंह और इंस्पेक्टर राजेश कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे।
Trending Videos
पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया। वहीं, शमशानघाट पहुंचकर चिता से अस्थियां भी कब्जे में ली है। मुजफ्फरनगर के रसूलपुर निवासी सीमा की शादी तीन वर्ष पूर्व सलावा गांव के दिलीप के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार रात सीमा की ससुराल वालों के साथ कहासुनी हुई। इसकेबाद संदिग्ध परिस्थितियों में सीमा की मौत हो गई। ससुराल वालों ने सीमा के मायके वालों और पुलिस को सूचना दिए बगैर बृहस्पतिवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी मिलते ही मायके वाले सलावा पहुंचे और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दी। सीओ ब्रिजेश कुमार और इंस्पेक्टर राजेश कुमार वर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शमशानघाट जाकर चिता से अस्थियों को कब्जे में लिया है।
दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति दिलीप को भी हिरासत में ले लिया। मृतका के भाई टीटू ने दिलीप के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया हैं। सीओ ब्रिजेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं। अस्थियों को जांच के लिए भेजा जाएगा।