सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Vaishali 11 people injured in a fight between two groups video goes viral vaishali News

Bihar News: वैशाली में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और चाकू; 11 लोग हुए घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 21 Feb 2026 11:08 AM IST
विज्ञापन
सार

वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक मारपीट हुई। घटना में 11 लोग घायल हुए, चार की हालत गंभीर है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 

Bihar News Vaishali 11 people injured in a fight between two groups video goes viral vaishali News
मारपीट करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शुक्रवार शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट में दोनों पक्षों के कुल 11 लोग घायल हो गए, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर, चाकू और तलवार तक चले। एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को पीएचसी राघोपुर फतेहपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें एनएमसीएच रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार मोहनपुर निवासी सिपाही राय और कपिल राय के बीच पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को सुनील राय के घर की महिलाएं खेत में आलू खोद रही थीं। इसी बात को लेकर शाम में दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।


पढ़ें: भागलपुर में डीजे पर नाच रही थी बरात, अचानक चली गोली; पैर में लगने से पास खड़ा किशोर घायल

एक पक्ष के सुनील राय, अनिल राय और जज राय के सिर में चाकू लगने से गंभीर चोटें आईं। वहीं दूसरे पक्ष से विश्वकर्मा कुमार, सिपाही राय, सुदामा कुमार, अजीत राय, राम कुमार और देव कुमार लोहे की रॉड से घायल हो गए।

सुनील राय ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद को लेकर विरोधी पक्ष के लोग गाली-गलौज करते हुए पहुंचे और चाकू से हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के सुदामा कुमार का कहना है कि पहले से योजना बनाकर करीब 20 लोग लाठी-डंडा और तलवार लेकर हमला करने पहुंचे थे।

इस संबंध में राघोपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि भूमि विवाद में मारपीट की घटना हुई है। दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed