सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News: Dispute Erupts During Wedding Procession; Clashes Between Families Leave Three Injured

Sidhi News: बैंड-बाजे के बीच छिड़ा विवाद, बारात के बीच भिड़े घराती-बराती, लाठी-डंडों से मारपीट में तीन घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Sat, 21 Feb 2026 12:28 PM IST
Sidhi News: Dispute Erupts During Wedding Procession; Clashes Between Families Leave Three Injured
जिले के पड़रा में शुक्रवार रात बारात के दौरान अचानक तनावपूर्ण स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार बारात खुशी पैलेस के पास से गुजर रही थी, तभी घराती और बराती पक्ष के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोगों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इस झड़प में कम से कम तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य को मामूली चोटें आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बारात में शामिल लोग डीजे की धुन पर नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। माहौल उत्सवपूर्ण था लेकिन अचानक किसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। कुछ ही मिनटों में विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी इस हंगामे से अछूते नहीं रहे। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, तब जाकर स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आई।

ये भी पढ़ें: Bhopal News: चलती कार पर करतब करने वाला युवक गिरफ्तार; पुलिस की चेतावनी- सड़कों पर स्टंट करने वाले जेल जाएंगे

पास की पान दुकान के संचालक नितेश माझी ने बताया कि बारात सामान्य रूप से गुजर रही थी, तभी अचानक मारपीट शुरू हो गई। उनके अनुसार विवाद का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका, परंतु झगड़ा काफी उग्र था और कई लोग लहूलुहान नजर आए। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

घटना के संबंध में पुलिस को औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। अभिषेक उपाध्याय, थाना प्रभारी कोतवाली ने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष द्वारा आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: युवा विकास कल्याण अधिकारी समेत दो की हादसे में मौत

21 Feb 2026

VIDEO: चाकूबाजी की वारदात में एक ही परिवार के चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर

21 Feb 2026

Video: मां मातंगी धाम जीजामगांव पहुंची महाराष्ट्रीय गौरव यात्रा; प्रेमा साईं महाराज ने दिया शिवाजी महाराज का ये संदेश

21 Feb 2026

Meerut: रैपिड रेल के हर स्टेशन पर सिक्योरिटी के पुख्ता इंतज़ाम, यूपीएसएसएफ की निगरानी में सभी स्टेशन्स

21 Feb 2026

Meerut: नमो भारत में रेफि्रजिरेटर की भी सुविधा, मिलेगी कोल्ड ड्रिंक और चिप्स

20 Feb 2026
विज्ञापन

Meerut: नमो भारत रैपिड रेल में अलग है सीटिंग अरेंजमेंट, सीसीटीवी कैमरे से लैस है पूरी रेल

20 Feb 2026

VIDEO: श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी गुरुद्वारा की ओर से विशेष गुरमत समागम में कथा का आयोजन

20 Feb 2026
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी बोली- गरीबों के बच्चों को शिक्षित नहीं करना चाहती साय सरकार

20 Feb 2026

हाथरस कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त किया गिरफ्तार, गांजा बरामद

20 Feb 2026

Video: अंतरराष्ट्रीय मंडी महाशिवरात्रि में सांस्कृतिक परेड में झलकी देश-विदेश की संस्कृति

20 Feb 2026

नोएडा: कोठारी इंटरनेशनल स्कूल में रेनबो महोत्सव में विविधता का उत्सव

20 Feb 2026

राष्ट्रीय स्तर की वॉक रेस में फरीदाबाद की आरती-भारती से पदक की उम्मीदें

20 Feb 2026

सीजीएसटी की छापेमारी के दौरान सरिया व्यापारी को पड़ा हार्ट अटैक

20 Feb 2026

CBSE 12वीं भौतिक विज्ञान परीक्षा संपन्न, फरीदाबाद के छात्रों ने पेपर को बताया चुनौतीपूर्ण

20 Feb 2026

अलीगढ़ के गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज में परीक्षार्थी को बेल्ट से पीटने का आरोप

20 Feb 2026

Bhagirathpura दूषित जल कांड पर हंगामा, कांग्रेस का विधानसभा से वॉकआउट

20 Feb 2026

Maihar News: मैहर में प्रदर्शन के दौरान आग लगने का मामला, चार नामजद सहित 10 अन्य पर FIR दर्ज

20 Feb 2026

Rajasthan News: भीलवाड़ा में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े बोले- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही सशक्त होगा राष्ट्र

20 Feb 2026

Delhi पहुंचे सीएम मोहन यादव बोले- 'हमने कई कंपनियों के साथ किया MOU...आत्म निर्भर बन रहे'

20 Feb 2026

नोएडा से बच्चे को फगवाड़ा लेकर पहुंचा शख्स हुआ फरार

फगवाड़ा में नशे में धुत चालक की कार खंबे से टकराई

Rajasthan News: झालावाड़ में 500-500 के 103 जाली नोट जब्त, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

20 Feb 2026

पेट्रोल पंप पर कार में लगी आग, कर्मचारी की तत्परता से टला बड़ा हादसा

20 Feb 2026

दिल्ली पुलिस ने कागज के नोटों से ठगी करने वाले गैंग का किया भंडाफोड़

20 Feb 2026

Jabalpur News: सिहोरा में तनाव के बीच बाजार रहे बंद, पुलिस छावनी बना पूरा क्षेत्र, 49 उपद्रवी हिरासत में

20 Feb 2026

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने युवतियों से किया आह्वान, 'बनो दुर्गा-काली, लेकिन बुरका वाली मत बनो'

20 Feb 2026

Video: संगीत नाट्य अकादमी में मंजूश्री सम्मान- 2026 के तहत महिलाओं को सम्मानित किया गया

20 Feb 2026

पठानकोट की बेटी सीआरपीएफ में भर्ती, सुनिए तनु ठाकुर ने क्या बताया

फगवाड़ा के बाजारों में अतिक्रमण करने वाले 8 दुकानदारों के काटे चालान

नोएडा: पुष्प प्रदर्शनी में महिलाओं के हुनर की महक, हैंडमेड उत्पादों ने खींचा ध्यान

20 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed